{"_id":"62c0966c180fed46530a790a","slug":"12th-student-missing-from-sunaria-village-under-suspicious-circumstances-rohtakcity-news-rtk651238095","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनारिया गांव से संदिग्ध हालात में 12वीं का छात्र लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनारिया गांव से संदिग्ध हालात में 12वीं का छात्र लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। सुनारिया कलां गांव से एक 12वीं का छात्रा 22 वर्षीय मोहित संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है, जो उसे घर से बुलाकर ले गई थे।
पुलिस के मुताबिक सुनारिया कलां निवासी जयदीप ने दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसका भाई मोहित 12वीं करने के बाद घर रहता था। 27 जून को पड़ोस का युवक सन्नी, उसका साथी कलानौर निवासी विकास उर्फ विक्की व एक अन्य नाबालिग किशोर मोहित को घर से बुलाकर ले गए। देर रात तक मोहित वापस नहीं आया तो उनको चिंता हुई। पड़ोस के युवक सन्नी के परिजनों से पूछा, लेकिन उन्होंने भी अनभिज्ञता जाहिर की। वे भी अपने बेटे के लापता होने से चिंतित नजर आए। पुलिस ने सन्नी, विकास व तीसरे नाबालिग किशोर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है, लेकिन मोहित का सुराग नहीं लग सका है। मोहित के भाई जयदीप का कहना है कि जब भी वे पुलिस कर्मियों से बात करते हैं तो वे एक ही जवाब दे रहे हैं कि उनकी जांच जारी है, जरूर कामयाबी मिलेगी।