फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हरियाणा के कलाकारों को सरकार का साथ नहीं मिलता: सपना चौधरी

हरियाणा के कलाकारों को सरकार का साथ नहीं मिलता: सपना चौधरी

Sat, 24 Feb 2018 03:24 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के कलाकारों को सरकार का साथ नहीं मिलता: सपना चौधरी
हरियाणा के कलाकारों को सरकार का साथ नहीं मिलता : सपना चौधरी
विज्ञापन

- हरियाणवी डांसर सपना चौधरी शुक्रवार को फिल्म का प्रमोशन करने रोहतक पहुंची
- बोलीं, बॉलीवुड में एंट्री जरूर कर ली है, लेकिन स्टेज शो करना कभी नहीं छोड़ेंगी

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हरियाणा के कलाकारों को राज्य सरकार का साथ नहीं मिलता है। हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए सरकार के साथ की जरूरत है। जिस तरह भोजपुरी और पंजाबी कलाकारों को सरकार बढ़ावा देती है, वैसा हरियाणा में नहीं होता। अगर सरकार का साथ मिले तो क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्री को हरियाणवी गानों की तरह लोकप्रिय बनाया जा सकता है। यह कहना था हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का, वह शुक्रवार को अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के प्रमोशन के लिए रोहतक पहुंचीं थीं, हालांकि इस फिल्म में वह महज एक गाने ही है।
सपना चौधरी ने कहा कि हरियाणा की फिल्म इंडस्ट्री फंड की कमी से जूझ रही है। सरकार की ओर से कोई सब्सिडी भी नहीं मिलती है। हरियाणा सरकार के साथ कलाकार बात कर रहे हैं, कोशिश की जा रही है कि हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री को फिल्म निर्माण में सब्सिडी मिले। जिससे चंद्रावल जैसी सफल फिल्मों का निर्माण किया जा सके।
विज्ञापन


जिस दिन मुझे समझने वाला मिलेगा कर लूंगी शादी
सपना ने बताया कि वे पहली बाद बड़े पर्दे पर आ रहीं हैं और बॉलीवुड में काम करके उन्हें अच्छा लगा। इस समय तीन से चार बॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स पर बात चल रही है, इनमें से एक फिल्म अभिनेता अभय देओल के साथ है। इस फिल्म में भी वह एक गाने में नजर आएंगी, इस गाने के बोल उनके नाम पर हैं। बिग बॉस के बाद जीवन में ज्यादा परिवर्तन नहीं आया है, लेकिन अब ज्यादा लोग पहचानने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भले वह बॉलीवुड फिल्मों में का कर रही हैं, लेकिन स्टेज कभी नहीं छोड़ेंगी, इसी से उन्हें पहचान मिली है। विवाह करने के बारे में सपना चौधरी ने कहा कि उनकी जिंदगी मुश्किलों के दौर से गुजरी है। जिस दिन उनकी जिंदगी को समझने वाला कोई मिलेगा, शादी कर लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाने के कापीराइट विवाद पर बोलीं, करूंगी केस
सपना चौधरी की पहली बॉलीवुड फिल्म में हिट हरियाणवी गाने ‘हट जा ताऊ पाछे ’ गाना रिक्रिएट किया गया है। इस गाने को मूल रूप से रामकेश जीवनपुरवाला ने लिखा है और हरियाणवी गायक विकास कुमार ने गाया है। फिल्म में इस गाने को नए अंदाज में परोसा गया है, लेकिन इस पर कॉपी राइट विवाद हो गया। नए गाने में हरियाणवी लिरिसिस्ट रामकेश के बोलों को लिरिसिस्ट ने डॉ. देवेंद्र काफिर ने अपना अंदाज भी दिया है, जिसे गायक सुनिधि चौहान ने गाया है और जयदेव कुमार ने संगीत दिया। इस गाने को इंटरनेट पर एक करोड़ से अधिक व्यू भी मिल चुके है, लेकिन इस गाने के मूल सिंगर विकास कुमार ने कापीराइट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए फिल्म के निर्माता रजत बख्ती, कलाकार जिमी शेरगिल, पुलकित सम्राट और सपना चौधरी समेत 16 लोगों पर सात करोड़ रुपये का दावा दिया। इस पूरे विवाद पर सपना चौधरी का कहना था कि उनकी ओर से भी केस किया जाएगा। फिल्म के निर्माता रजत बख्शी का कहना था कि सभी 16 लोग विकास कुमार पर केस करेंगे। कापीराइट का उल्लंघन नहीं हुआ है, राइट्स गाने के रचयिता रामकेश के पास हैं।

‘आते-आते हो ही जावै देर, कै करें
सपना चौधरी दो घंटे देरी से पहुंची। उन्होंने देरी से आने पर कहा कि ‘आते-आते हो ही जावै देर, कै करें’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed