{"_id":"5a7616a14f1c1b4e588b68b9","slug":"121517688481-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी भिड़ी तो एक्सयूवी कार में सवार लोगों ने पिकअप चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी भिड़ी तो एक्सयूवी कार में सवार लोगों ने पिकअप चालक को पीटा
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी भिड़ी तो एक्सयूवी कार में सवार लोगों ने पिकअप चालक को पीटा
मंडी अटेली। मामूली गाड़ी भिड़ने के विवाद में एक्सयूवी कार में आये पांच लोगों ने नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित शनि मंदिर के सामने एक पिकअप चालक पर हमला बोलकर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसके बाद कार में सवार लोग फरार हो गए। इस दौरान अटेली से नारनौल जा रहे खोड़ के पूर्व सरपंच सतपाल खोड़ ने घायल को उठाकर अस्पताल पहुंचाया।
राजस्थान प्रदेश के अलवर जिला के गांव बूढ़ी बावल निवासी प्रीतम ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वह हुड़ियां में अपने रिश्तेदार के पास रह रहा है। वह पिकअप गाड़ी में कड़बी को नारनौल में बेचकर अपने घर आ रहा था। बाछौद के समीप ब्रेक लेने पर पीछे से आ रही एक्सयूवी उसकी गाड़ी से मामूली से भीड़ गई। इस पर एक्सयूवी चालक ने चार पांच लोगों को बुला लिया। अटेली की ओर से दो स्कूटी पर सवार होकर आए इन लोगों ने शनि मंदिर के पास उस पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीट कर भाग गए। बेहोश हालत में खोड़ के पूर्व सरपंच सतपाल चौहान ने व्यक्ति को उठाकर अटेली अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। प्रीतम के संबंधियों ने सरपंच का धन्यवाद किया।