फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   51,115 बच्चों को स्वास्थ्य विभाग खिलाएगा कृमि नाशक गोली

51,115 बच्चों को स्वास्थ्य विभाग खिलाएगा कृमि नाशक गोली

Fri, 01 Sep 2017 02:15 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
51,115 बच्चों को स्वास्थ्य विभाग खिलाएगा कृमि नाशक गोली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। स्वास्थ्य विभाग की एसएमओ डॉ. कमला वर्मा ने गांव निगाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें ब्लॉक एजुकेटर जसवीर रंगा ने बताया कि खंड में 1-19 आयु तक के 51,115 बच्चों को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। 1-5 वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी में तथा 6-19 वर्ष के बच्चों को स्कूलों में ये गोली खिलाई गई है। वीरवार को 46,488 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई। बाकी बच्चों को मॉप-अप राउंड में 6 सितंबर को दवा खिलाई जाएगी। इस अवसर पर डॉ. कमला वर्मा ने बताया कि पेट में कीड़े होने की वजह से बच्चों में अनीमिया, बीमारियां, भूख न लगना, पेट में दर्द आदि की शिकायत रहती है। गोली खाने से बच्चों के पेट के कीड़े समाप्त हो जाते हैं। इस गोली का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। बच्चों में खून की कमी दूर हो जाती है और उसका संपूर्ण शारीरिक विकास होता है। इस अवसर पर पीएचएन राममूर्ति, हेल्थ इंस्पेक्टर सतीश कुमार, एलएचवी सरोज देवी, एमपीएचडब्लू प्रधान नरेंद्र नारा, एएनएम सीमा, मीना कुमारी, आशा वर्कर, स्कूल स्टाफ और बच्चे मौजूद रहे।

वहीं जिले की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों तथा सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इसका शुभारंभ गांधी नगर स्थित राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उप सिविल सर्जन डॉ डि पल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश गर्ग और प्रिंसिपल डॉ. मंजू वत्स द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। डॉ. डिंपल ने बताया कि बताया कि कृमि रहित दवाई कभी खाली पेट नहीं लेनी चाहिए। सिविल सर्जन डॉ. दीपा जाखड़ के मार्गदर्शन में वीरवार को जिलेभर में पौने तीन लाख में से लगभग दो लाख बच्चों को कृमिरहित करने की दवाई खिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed