{"_id":"59a86c6c4f1c1b5e738b49ed","slug":"121504210028-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर फिसलने पर नहर में गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर फिसलने पर नहर में गिरने से महिला की मौत
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैर फिसलने से नहर में गिरी महिला, मौत
चरखी दादरी
गांव बालरोड़ में महिला की नहर में डूबने से मौत हो गई है। महिला चारा लेने खेत में गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत होने संबंधी कागज कार्रवाई की है।
आदमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बताया कि गांव बालरोड़ निवासी कमलेश (45) चारा लेने गई थी। सतनाली नहर के किनारों पर चारा उगा होने की वजह से महिला नहर के किनारे से ही घास काटने लगी। इसी बीच घास काटते समय उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरी और डूब गई। पानी का प्रवाह तेज होने की वजह से शव करीब डेढ़ किलोमीटर तक बह गया और गांव पालड़ी तक पहुंच गया। उधर, महिला के घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन खेत में गए और उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में पता चला कि नहर के किनारे पर महिला की घास की पल्ली (चारा डालने का कपड़ा) पड़ा हुआ है। इस पर परिजनों को महिला के नहर में गिरने का शक हुआ। ग्रामीणों ने नहर के पानी में महिला की तलाश शुरू की तब जाकर गांव पालड़ी के समीप नहर पुल के समीप महिला का शव मिला। इस पर उन्होंने लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर आदमपुर पुलिस चौकी से पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। आदमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत होने संबंधी कागज कार्रवाई की है।