{"_id":"59974b834f1c1bba518b4bbe","slug":"121503087491-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हौद में साढ़े तीन फीट पानी तो फिर चार फुट का हरीश कैसे डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हौद में साढ़े तीन फीट पानी तो फिर चार फुट का हरीश कैसे डूबा
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हौद में साढ़े तीन फीट पानी तो फिर चार फुट का हरीश कैसे डूबा
भिवानी।
देवराला गांव के कर्ण सिंह ने एसपी से मिलकर अपने पोते हरीश के हत्यारों को पकड़ने की गुहार लगाई है। उन्होंने दावा किया कि उनका पोता डूबकर नहीं मरा, बल्कि उसे मारा गया है। सवाल किया कि जब हौद में साढ़े तीन फुट पानी था और हरीश का कद चार फुट था, तो वह कैसे डूब सकता है। एसपी ने हरीश के परिजनों को आश्वासन दिया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि चार अगस्त को गांव देवराला के धर्मेंद्र का छह वर्षीय बेटा हरीश शाम पांच बजे खेलने के लिए घर से निकला था। बहुत देर तक हरीश जब घर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। रात करीब सवा 11 बजे हरीश पड़ोसी के घर में बने पानी के हौद में मृत मिला। हरीश के परिजनों ने पड़ोसी महिला और उसके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया था। हरीश के दादा कर्ण सिंह का कहना था कि हरीश को टोने- टोटके के चक्कर में आरोपियों ने पानी में डुबो कर मारा है। शुक्रवार को हरीश के परिजनों ने एसपी से मिलकर आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई। मृतक हरीश की ताई अंगूरी देवी ने आरोप लगाया कि महिला और उसके बेटे ने ही हरीश को मारा है। ओमपति ही उनके बच्चे को पानी पिलाने के बहाने गली से अंदर घर में ले गई थी। एसपी सुरेंद्र कुमार भौरिया ने परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले की जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई होगी। इस मौके पर जिला पार्षद सुलोचना पोटलिया, पूर्व सरपंच गिन्ना देवी, मृतक हरीश के पिता धर्मेंद्र, विकास, राजेश, राजेंद्र, अत्तर सिंह, संजय, करण सिंह, सुमन देवी, कविता, विनोद, रामअवतार आदि मौजूद रहे।