फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जन्माष्टमी: असमंजस में रहे लोग, कुछ ने रखा व्रत कुछ आज रखेंगे

जन्माष्टमी: असमंजस में रहे लोग, कुछ ने रखा व्रत कुछ आज रखेंगे

Tue, 15 Aug 2017 12:29 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
जन्माष्टमी: असमंजस में रहे लोग, कुछ ने रखा व्रत कुछ आज रखेंगे
जन्माष्टमी: असमंजस में रहे लोग, कुछ ने रखा व्रत कुछ आज रखेंगे
विज्ञापन

यमुनानगर। जन्माष्टमी को लेकर लोग असमंजस में रहे, तमाम लोगों ने सोमवार को व्रत रखा तो तमाम मंगलवार को व्रत रख जन्माष्टमी मनाएंगे। इधर, सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता मंदिरों में लगने लगा था। श्रद्धालुओं ने व्रत धारण कर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की। इस मौके पर पंडित मोहन लाल शर्मा व पंडित राजेश्वर शास्त्री ने बताया कि ज्योतिषियों के अनुसार आधी रात को अष्टमी में ही व्रत रखने का विधान है। इसलिए सभी गृहस्थ लोगों ने 14 अगस्त को ही व्रत धारण किया। उन्होंने कहा कि यदि सरल शब्दों में कहा जाए तो गृहस्थ को जन्म के बाद सूतक लगता है। इसलिए गृहस्थ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्म से पहले मनाते हैं। वैष्णव यानी संत जिनको सूतक नहीं लगता वे भगवान का जन्म, जन्म के बाद मनाते हैं जो कि 15 अगस्त को है। इस प्रकार अधिकतर शहरवासियों ने सोमवार को ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। लोगों ने सुबह ही मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की और इसके बाद आधी रात को भी मंदिरों में भगवान के जन्म के समय पहुंचे और भगवान को भोग लगाया। मंदिरों में दिन भर कथा कीर्तन चलते रहे और जय कन्हैया लाल की जय, के जयकारे लगते रहे।

स्पीकर ने मंदिर के मुख्यद्वार का उद्घाटन किया
सेक्टर 17 हाउसिंग बोर्ड कालोनी की शिव शक्ति सेवा समिति की ओर से जन्माष्टमी आयोजन के साथ-साथ मंदिर में अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल बतौर मुख्य अतिथि मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे और उन्होंने मंदिर के मुख्यद्वार का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने पूरे मंदिर परिसर का जायजा लिया और मंदिर प्रबंधन समिति को यथा संभव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल ने क्षेत्रवासियों को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। समिति के अध्यक्ष डा. सुनील पूनिया, सतबीर ढांडा, सुरेंद्र दहिया, लगन शर्मा, राकेश कश्यप, दलीप शर्मा, प्रींगल सैनी, अशोक मानिक, कुलदीप बलियान, पवन शर्मा, रवि मेहता, बीके मेहता, बीके जैन, जसमेर कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed