फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   खबर का असर : अब बालभवन में बनेंगे आधार कार्ड

खबर का असर : अब बालभवन में बनेंगे आधार कार्ड

Thu, 10 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबर का असर : अब बालभवन में बनेंगे आधार कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
जिला सचिवालय में आधार कार्ड बनवाने एवं त्रुटि सही कराने आने वाले लोगों को अब परेशानी नहीं होगी। आधार कार्ड बनाने के लिए बने सेंटर की जगह बदलकर बाल भवन में कर दी है। अब यहीं पर यह काम होगा। गौरतलब है कि अमर उजाला ने चार अगस्त को ‘आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान हो रहे लोग’ शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसमें जिला सचिवालय में आधार कार्ड के लिए एक ही काउंटर रहने से होने वाली परेशानी को बताया गया। ज्ञात रहे कि इससे पहले जिला सचिवालय में बने सेंटर में सुबह सात बजे से लंबी लाइन लगना शुरू हो जाती है। एक आधार कार्ड बनवाने में 20 से 30 मिनट लगने के चलते अन्य लोगों को भी भारी परेशानी होती है। सर्वाधिक दिक्कत तो बुजुर्गों एवं बच्चों को होती है। कई बार यहां माहौल भी खराब हो जाता था। इसका मुख्य कारण जगह की कमी थी। अमर उजाला की खबर पर जिला उपायुक्त ने मामले में संज्ञान लेते हुए आधार कार्ड बनवाने के लिए नई जगह ढूंढने के निर्देश दिए।
आधार कार्ड बनवाने का काम अब बालभवन में शिफ्ट कर दिया है। जिला सचिवालय में जगह की कमी से यहां परेशानी हो रही थी। अब यह दिक्कत नहीं होगी।
डॉ. यश गर्ग, डीसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed