फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सीवरेज व्यवस्था से परेशान हांसी क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

सीवरेज व्यवस्था से परेशान हांसी क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Sun, 16 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
सीवरेज व्यवस्था से परेशान हांसी क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हांसी।
शहर में चरमराई सीवरेज व्यवस्था से परेशान हांसी क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है। हांसी शहर की सीवरेज प्रणाली को सुधारने के लिए विकास रैली के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 8 करोड़ की ग्रांट को जनस्वास्थय मंत्री ने मंजूरी दे दी है। हांसी की विधायक रेनूका बिश्नोई का कहना है कि जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने उनके सार्थक प्रयासों के बाद हलके की पेयजल समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इन कार्यों को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि डॉ. बनवारी लाल ने उन्हें पत्र लिखकर हलके के करीब 25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान करके ग्रांट जारी की है। इसके अलावा करोड़ रुपये के कार्यों को करवाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

25 करोड़ के अंतर्गत यह कार्य होंगे
इन 25 करोड़ रुपये में से करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से हांसी शहर की सीवरेज प्रणाली को सुधारा जाएगा। हांसी हलके के विभिन्न गांवों में स्थापित आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल व्यवस्था करने, गांव भाटोल रागड़ान व गांव भाटला के बूस्टिंग स्टेशन को दुरुस्त करने, गांव देपल में स्वतंत्र जलघर का निर्माण करने, गांव ढाणा कलां के जल घर की विशेष मरम्मत करने, गांव ढाणा खुर्द में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने और गांव ढंडेरी में अलग जलघर की स्थापना करवाई जा रही है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि गांव ढाणी कुम्हारान के लिए इनलेट चैनल की विशेष मरम्मत करने व बूस्टिंग स्टेशन के लिए पेयजल पाइप लाइन को दुरुस्त करने, गांव ढाणी पीरांवाली में वीएस स्कीम को मंजूरी देने, गांव ढाणी राजू में स्वतंत्र जलघर की स्थापना करने, हलके में 4 रॉ वाटर पंप सेटों की स्थापना करने, गांव गढ़ी में इनलेट चैनल के आरसीसी पाइप लाइन डालने, गांव गढ़ी में ही नए जलघर की स्थापना करने, गांव घिराये में पुरानी जर्जर पीवीसी व एसी पाइप लाइन को बदलने तथा पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करवाने संबंधी कार्य उक्त धन राशि से करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पूरी तरह चरमराई हुई है शहर की सीवरेज व्यवस्था
बता दें कि हांसी शहर की सीवरेज व्यवस्था प्रणाली बुरी तरह से चरमराई हुई है। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवरेज ब्लॉक पड़े है। खुले पड़े मेनहोल दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे है। सब्जी मंडी के समीप नगर के एकमात्र महिला कॉलेज के समक्ष मेनहोल खुला पड़ा है, जोकि दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है। इस समस्या को लेकर रविवार को क्षेत्र के लोगों ने समस्या का समाधान न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके अलावा मंडी सैनियान, उत्तम नगर, कृष्णा कालोनी, जगदीश कॉलोनी, आर्य नगर सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवरेज ब्लॉक पड़े है। कई बार अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद इन समस्याओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। दरअसल हांसी शहर की चरमराई सीवरेज व्यवस्था का सबसे बड़ा कारण इन समस्याओं का अस्थायी समाधान है। विभाग की तरफ से कर्मी मौके पर पहुंच कर समस्या का अस्थायी समाधान तो कर जाता है, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर यह समस्या उत्पन्न हो जाती है। हांसी शहर में इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए करोड़ों रुपये की जरूरत थी। ऐसे में यह ग्रांट जारी होने पर उम्मीद है कि इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed