{"_id":"59651ce34f1c1bcd4f8b483d","slug":"121499798755-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की योजना बनाते इनामी बदमाश साथी सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की योजना बनाते इनामी बदमाश साथी सहित गिरफ्तार
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट की योजना दो बदमाश गिरफ्तार
चरखी दादरी। बाढड़ा-सतनाली रोड स्थित नहर के समीप से दादरी सीआईए ने सोमवार देर रात दो युवकों को लूट की योजना बनाते हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में एक राजस्थान पुलिस का वांछित अपराधी है और उस पर 26 मामले दर्ज हैं। राजस्थान पुलिस ने लाखासर निवासी सुनील उर्फ गोलू पर 30 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है। सुनील के साथ पुलिस ने हिसार जिले के बांडाहेडी निवासी जगदीश उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया है जिस पर छह मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इन दोनों के पास से एक 32 बोर की पिस्तौल, तीन कारतूस और एक तलवार भी बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी सुनील को सिरसा पुलिस ने बेल जंपर घोषित कर रखा है।
दादरी सीआईए सहायक उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह बाढड़ा क्षेत्र में अपनी टीम सहित गश्त कर रहे थे। जब वो बाढड़ा-सतनाली रोड पर नहर के समीप पहुंचे तो वहां मौजूद दो युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। सीआईए टीम ने पीछा कर इन युवकों को कुछ दूरी पर धर दबोचा। पुलिस कर्मचारियों ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से एक अवैध पिस्तौल, तीन कारतूस व एक तलवार बरामद हुई। पुलिस के सामने दोनों आरोपियों ने कबूला कि वो यहां लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इन दोनों आरोपियों की पहचान राजस्थान के नोहर थाना के गांव लाखासर निवासी सुनील उर्फ गोलू व हिसार जिले के बांडाहेड़ी निवासी जगदीश उर्फ बबलू के रूप में हुई। पुलिस ने जब इनसे सख्ती से पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने अपने ऊपर दर्ज मामलों का खुलासा कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह इन दोनों को कोर्ट में पेश कर अन्य वारदातों के खुलासे के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांडवधि पूरी होने के बाद इन्हें फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सुनील उर्फ 26 मामले दर्ज, ज्यादातर संगीन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गोलू पर फिरौती, मर्डर का प्रयास, लूटपाट, लड़ाई-झगड़े व आबकारी अधिनियम के अलग-अलग 26 अपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 25 मामले राजस्थान में दर्ज है कि जबकि एक मामला सिरसा शहर थाने में दर्ज है। सुनील पर फिरौती के छह, हत्या के प्रयास का एक, आर्म्स एक्ट के चार मामलों सहित अपहरण व लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज है। आरोपी मादक पदार्थ अधिनियम के मामले में भी गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन वह पैरोल पर आने के बाद वापस नहीं लौटा
विज्ञापन
हत्या का प्रयास सहित छह मामले है जगदीश पर दर्ज
सीआईए के हत्थे चढ़े हिसार जिले के बांडाहेड़ी निवासी जगदीश उर्फ बबलू पर भी हत्या का प्रयास सहित छह मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है। बबलू पर बाढड़ा थाने में एनडीपीएस का मामला दर्ज है कि जबकि हिसार सिटी थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया उसके खिलाफ हिसार सदर थाने में भी आर्म्स एक्ट सहित तीन मामले दर्ज है।
सीआईए टीम ने दोनों आरोपियों को काबू किया है। इन पर कई संगीन मामले दर्ज हैं। दोनों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। राजस्थान के लाखासर निवासी सुनील उर्फ गोलू पर राजस्थान पुलिस ने 30 हजार का इनाम घोषित कर रखा है।
सुनील दलाल, एसपी