फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आए बनाएं शहर को हरा भरा

आए बनाएं शहर को हरा भरा

Wed, 28 Jun 2017 01:59 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
आए बनाएं शहर को हरा भरा
रोहतक। सरकारों ने हरियाली का बजट आधा कर दिया है और समय के साथ इसकी जरूरत बढ़ती जा रही है। लगातार बिगड़ते पर्यावरण में पेड़ों की भूमिका सबसे अहम है। इसी को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला ने शहर को हरा-भरा रखने का बीड़ा उठाया है। बारिश के मौसम में शहर के अलग-अलग भागों में पौधारोपण किया जाएगा और उनको बचाने का संकल्प लिया जाएगा। इन हरियाली के दूतों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2015-16 में जिले में कुल 272350 पौधे लगाए गए थे। वर्ष 2016-17 में यह आंकड़ा घटकर 152250 रह गया। कहा जा रहा है कि आने वाले साल में यह आंकड़ा इससे भी कम रहेगा। इसके अलावा ग्रीन बेल्ट के तहत विभाग को शहर में करीब 6000 पौधे लगाने थे। किसी कारणवश यह स्कीम अधर में ही लटक गई। ऐसे में यह भी जरूरी है कि लगाए गए पौधों का संरक्षण किया जाए। संरक्षण होने से कम लगने के बावजूद पिछले सालों के मुकाबले पौधे के बचने की दर बढ़ जाएगी। इसीलिए इस अभियान में पौधे लगाने से साथ उनके संरक्षण पर भी पूरा जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन


हम लेंगे पौधों को बचाने की शपथ
हरियाला के दूत अभियान के तहत अलग-अलग जगहों पर पौधारोपण होने के साथ-साथ जनता और बच्चों को पर्यावरण और हरियाली को बचाने के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी। पहले भी सामाजिक अभियानों में शहर की जनता बढ़-चढ़कर भाग लेती आईं हैं। इस बार भी पर्यावरण को बचाने के लिए वार्ड अनुसार सभाएं होंगी। इस अभियान में भाग लेने वाली संस्थाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ले सकते हैं वन विभाग से पौधे
वन विभाग की ओर से मुफ्त पौधा वितरण स्कीम के तहत लोगों को पौधे वितरित किए जाते हैं। सरपंच या पार्षद की अनुमति से कोई भी व्यक्ति 10 से 15 पौधे ले सकता है। स्कूल, कॉलेज या किसी सामाजिक संस्थान को 100 से 150 पौधे तक दिए जा सकते हैं। मुफ्त पौधा वितरण में भी एक पौधे के लिए आपको एक रुपया शुल्क देना होगा।


भेज सकते हैं फोटो और सेल्फी
आपको किसी पेड़ से विशेष लगाव हो तो आप उसके साथ अपनी फोटो या सेल्फी भेज सकते हैं। इसके अलावा इस अभियान से जुड़ने के लिए भी संपर्क किया जा सकता है। आप 7017455955 पर अपनी फोटो भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed