फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सैकड़ों बच्चों सहित तीन हजार लोगों ने किया योगाभ्यास

सैकड़ों बच्चों सहित तीन हजार लोगों ने किया योगाभ्यास

Thu, 22 Jun 2017 02:55 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
सैकड़ों बच्चों सहित तीन हजार लोगों ने किया योगाभ्यास
सैकड़ों बच्चों सहित तीन हजार लोगों ने किया योगाभ्यास
विज्ञापन

तृतीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तेजली खेल परिसर में जिलास्तरीय योग दिवस समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। तृतीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तेजली खेल परिसर में जिलास्तरीय योग दिवस समारोह कराया गया। इसमें यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा व प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों समेत जिले के करीब तीन हजार महिला-पुरुष व बच्चों ने योगाभ्यास किया।
समारोह में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी जय कुमार और महिला प्रभारी निशा गुलाटी व अन्य प्रशिक्षकों ने योग साधकों को खड़े होकर, बैठकर और लेटकर किए जाने वाले 20 से अधिक आसनों का अभ्यास कराया। विधायक घनश्यामदास ने कहा कि प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में 177 देशों ने हिस्सा लिया था तथा भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के महत्व को समझकर इसके प्रचार-प्रसार के लिए विशेष कदम उठाए हैं। इस मौके पर आयुष विभाग द्वारा आए हुए अतिथियों को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर डीसी रोहतास सिंह खरब, रोजी मलिक आनंद, मेयर सरोज बाला, पवन बिटटू, संगीता सिंघल, मदन चौहान, राजेश सपरा, राजेश कालिया, भारतभूषण कौशिक, हरिओम विश्रोई, गगनदीप सिंह, दर्शन कुमार, डॉ. आदित्य प्रताप डबास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-11, 12, 13

बिलासपुर में 2200 लोगों ने एक साथ किया योग
बिलासपुर। उपमंडल स्तर पर बिलासपुर के राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल ने मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम नवीन आहूजा ने की। पतंजलि योग समिति के योग प्रशिक्षकों सुखबीर, सतपाल शर्मा द्वारा प्रोटोकल के अनुसार योगासन व प्राणायाम कराए गए। योग में उपमंडल के करीब 2200 लोगों सहित सभी विभागों के अधिकरियों व कर्मचारियों ने भागाभ्यास किया। विधायक असीम गोयल ने कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय परंपरा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है। योग से ही स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत व तदरूस्त भारत का निर्माण होगा। मौके पर तरुण सहोता, राकेश संधु, जोगेश कुमार, सुनील कुमार, रेणू चावला, सुमन बहमनी, डॉ. समा परवीन, डॉ. वंदना, दीदार सिंह, सतपाल सिंह, विपिन सिंगला, छोटनलाल चोपड़ा, सतंलाल छछरौली, दीपक भारद्वाज ककडोनी, सुशील सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-16, 17

योग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले हुए सम्मानित
यमुनानगर। हुडा सेक्टर-17 में सामुदायिक केंद्र स्थित सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर में समग्र स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में योग विषय पर कार्यशाला हुई। इसका आयोजन केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक अनुसंधान परिषद् आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशन में आयुष विभाग एवं स्वामी विवेकानंद योग सेवा संस्थान द्वारा किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे डीसी रोहतास सिंह खरब ने योग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले आयुष विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों, पतंजलि योग सेवा समिति के सदस्यों, वृद्ध लोगों, महिलाओं, पुरुषों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मौके पर डॉ. सुरेंद्र सिंधू, रोशनलाल मेहरा, आत्मजीत सिंह सैनी, डॉ. विनोद पुंडीर, सतवंत सिंह, जयप्रकाश शर्मा, यज्ञ दत्त भारद्वाज, बीके मैहता, एसके बंसल, एसके वर्मा, योगाचार्य डॉ. ऋषिपाल सैनी, डॉ. दीपक, डॉ. एसके साहनी, अमर सिंह कांबोज, योगेश्वर चौहान आदि मौजूद रहे।
फोटो-6

20 स्थानों पर चल रहे योग शिविरों का समापन
यमुनानगर। जिले के विभिन्न 20 स्थानों पर चल रहे योग प्रशिक्षण शिविरों का मॉडल टाउन के शहीद भगत पार्क में समापन हुआ। बता दें कि बीते माह भर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद् आयुष मंत्रालय द्वारा यह शिविर लगाए जा रहे थे। इनमें स्वामी विवेकानंद योग सेवा संस्थान के योग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार व भारतीय योग संस्थान के राजीव मित्तल, गीता, अयोध्या आदि सहयोगी योग शिक्षक रहे। मौके पर विकास सैनी, अयोध्या, नीरू मित्तल, प्रीति, अनामिका आदि योग प्रशिक्षकों ने महिलाओं एवं पुरुषों को योग की महत्ता बताई।


जिला जेल में कैदियों व बंदियों ने भी किया योग
जिला जेल में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कैदियों व बंदियों ने भी योग किया। आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार सैनी ने विधिवत रूप से विभिन्न आसन कराए। साथ ही उनसे होने वाले लाभों की जानकारी दी और योग को जीवन में अनिवार्य रूप से अपनाने का आह्वान किया। मौके पर जेल अधीक्षक आत्माराम बिश्रोई, जेल उपाधीक्षक संजय बांगडर, विवेक सांगवान, रेशम सिंह व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो-14 व 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed