फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सेंट्रलाइज एडमिशन के तहत सात यूनिवर्सिटी के लिए एमडीयू में आज प्रवेश परीक्षा

सेंट्रलाइज एडमिशन के तहत सात यूनिवर्सिटी के लिए एमडीयू में आज प्रवेश परीक्षा

Thu, 22 Jun 2017 03:19 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
सेंट्रलाइज एडमिशन के तहत सात यूनिवर्सिटी के लिए एमडीयू में आज प्रवेश परीक्षा
सेंट्रलाइज एडमिशन के तहत सात यूनिवर्सिटी के लिए एमडीयू में आज प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पीजी कोर्सों में सेंट्रलाइज दाखिले के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा वीरवार से शुरू होगी। परीक्षा नकल विहीन बनाने के लिए सभी तैयारियां कर ली गईं हैं। विद्यार्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति के साथ-साथ वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए 17 केंद्र अधीक्षक, 17 उप अधीक्षक, 16 पर्यवेक्षक और 279 अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रवेश पत्र के अलावा फोटो युक्त पहचान पत्र लाना भी अनिवार्य है। सुबह 11 से 12:30 बजे तक एमएससी बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी, बायोइंफॉर्मेटिक्स, मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी की परीक्षा होगी। इसी समयावधि में इनवायरमेंटल साइंस, इनवायरमेंटल बायोटेक्नोलॉजी, फूड टेक्नोलॉजी, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, जेनेटिक्स, माइक्रोबिअल बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और जूलॉजी की प्रवेश परीक्षा होगी। दोपहर 2:30 से 4 बजे तक एमएससी फोरेंसिक साइंस की प्रवेश परीक्षा रखी गई है। इसी तरह 23 जून को 11 से 12:30 बजे तक एम फार्मेसी इंडस्ट्रियल फार्मेसी, फार्मास्युटिक्स ड्रग रेगुलटरी एफेयर्स, फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी की प्रवेश परीक्षा होगी। दोपहर 2:30 से 4 बजे तक एमएससी केमिस्ट्री, केमिस्ट्री मैथमेटिकल स्ट्रीम, केमिस्ट्री नान मैथमेटिकल स्ट्रीम, केमिस्ट्री स्पेशलाइजेशन इन फार्मास्युटिकल्स मैथमेटिकल और नॉन मैथमेटिकल स्ट्रीम की प्रवेश परीक्षा होगी। 24 जून को सुबह 11 से 12:30 बजे तक गणित एमएससी मैथमेटिक्स, मैथमेटिक्स विद कंप्यूटर साइंस और दोपहर 2.30 से 4 बजे तक एमएससी फिजिक्स की प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन


17887 विद्यार्थी देंगे प्रवेश परीक्षा
तीन दिनों तक चलने वाली प्रवेश परीक्षा में जीवन विज्ञान विषय में 4099, फॉरेंसिक विज्ञान में 661, औषधि विज्ञान में 365, रसायन शास्त्र में 4451, गणित में 4411 और भौतिकी में 3900 परीक्षार्थी बैठेंगे। विद्यार्थियों के अनुक्रमांक एवं प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन यूनिवर्सिटी के लिए होगी परीक्षा
सेंट्रलाइज सिस्टम के तहत एमडीयू, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, सीडीएलयू सिरसा, बीपीएसएमवी खानपुर कलां, आईजी यूनिवर्सिटी रेवाड़ी, सीआरएस यूनिवर्सिटी जींद और सीबीएल यूनिवर्सिटी भिवानी के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed