{"_id":"594041094f1c1b1b0b8b4786","slug":"121497383177-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया सात विभागों का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया सात विभागों का औचक निरीक्षण
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने किया सात विभागों का औचक निरीक्षण
चरखी दादरी।
कुछ दिनों से उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा को कर्मचारियों के समय पर कार्यालय न पहुंचने की शिकायत मिल रहीं थी। इस पर उन्होंने एसडीएम ओमप्रकाश को विभिन्न विभागों के कार्यालयों के निरीक्षण के निर्देश दिए थे। डीसी के निर्देश के अनुसार उन्होंने मंगलवार को पंचायत विभाग, नगर परिषद, डीडब्ल्यूओ (जिला कल्याण अधिकारी), एसटीडी (सोयल टेस्टिंग डिपार्टमेंट), ईटीओ, महिला एवं बाल विकास विभाग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी से नदारद सभी कर्मचारियों की हाजिरी रजिस्टर में गैरहाजिरी लगाकर उनके नाम अपना डायरी में भी नोट कर लिए। एसडीएम ओमप्रकाश सिंह ने सभी विभागों के कर्मचारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही की रिपोर्ट तैयार कर डीसी विजय कुमार सिदप्पा को भेज दी है। औचक निरीक्षण के दौरान सबसे अधिक खामियां पंचायत विभाग कार्यालय में पाई गई है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एसडीएम ओमप्रकाश सिंह पंचायत विभाग के दादरी ब्लॉक-एक में पहुंचे। यहां उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की जांच की तो एसडीओ सहित तीन कर्मचारी नदारद मिले। इसके बाद एसडीएम ब्लॉक दो पहुंचे जहां हाजिरी रजिस्टर की जांच करने पर उन्हें दो जेई व एक पटवारी सहित सात कर्मचारी नदारद मिले। इसके बाद एसडीएम ने सोयल टेस्टिंग विभाग का निरीक्षण किया। यहां उन्हें सेंशन पोस्ट से अधिक कर्मचारी काम करते मिले। इस संबंध में जवाब तलब करने पर अधिकारी कोई तर्कसंगत जवाब नहीं दे पाए। वहीं, नगर परिषद कार्यालय के निरीक्षण में पांच कर्मचारी नदारद मिले। एसडीएम ने डीडब्ल्यूओ (जिला कल्याण अधिकारी) कार्यालय के हाजिरी रजिस्टर में भी की गई गड़बड़ी पकड़ी। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में जिला उपायुक्त की तरफ से इन कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद उक्त कर्मचारी अपनी अनुपस्थिति संबंधित तर्क उनके सामने रखेंगे। इसके बाद ही आगामी विभागीय कार्रवाई इनके खिलाफ अमल में लाई जाएगी।
एसडीएम ने 17 कर्मचारियों की लगाई रजिस्टर में गैर हाजिरी
एसडीएम को औचक निरीक्षण के दौरान पंचायत विभाग के ब्लॉक एक से डिस्पैच क्लर्क सत्यवान, चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी केला देवी व एसडीओ नरेश मेहता नदारद मिले। वहीं पंचायत विभाग ब्लॉक-दो से जेई वीरभान लांबा व विजय लांबा, एसईपीओ रत्नभान, लिपिक मुकेश, पटवारी रविंद्र, लिपिक संदीप नौ बजकर 35 तक अपनी सीट पर नहीं पहुंचे थे। वहीं नप कार्यालय में जेई गंगाधर व सुनील, टैक्स सुपरिटेडेंट प्रशांत अटकान, बिल्डिंग इंस्पेक्टर मुकेश, लाइब्रेरियन प्रोमिला गैर हाजिर मिली। हालांकि इनमें से चार कर्मचारियों ने इस बजे कार्यालय पहुंचकर एसडीएम के सामने देरी से आने का तर्क दे दिया था। इसके अलावा डीडब्ल्यूओ कार्यालय से दो महिला कर्मचारी नदारद मिली।
विज्ञापन
महिला कर्मचारी नहीं पहुंची कार्यालय तो प्रभारी ने भर रजिस्टर में दिया टूर
डीडब्ल्यूओ(जिला कल्याण अधिकारी) कार्यालय में एसडीएम ने हाजिरी रजिस्टर में गड़बड़ी का मामला भी पकड़ा है। हाजिरी रजिस्टर में यहां तैनात महिला कर्मचारी योगिता रानी व दीपिका के नामके आगे ‘टी’ लिखा हुआ था। कार्यालय प्रभारी नरेश से जब एसडीएम ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि ये दोनों टूर पर है। इस संबंध में जब एसडीएम ने अनुमति पत्र मांगा तो वो कोई जवाब नहीं दे पाए। एसडीएम ने जब उनसे हाजिरी लगाने के संबंध में जवाब तलब किया तो उन्होंने हाजिरी रजिस्टर में टूर लिखने की बात कबूल कर ली। पोस्ट दो की सेंशन, सीट पर बैठे मिले तीन ऑपरेटर
सोयल टेस्टिंग विभाग में निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने जब यहां बैठे कर्मचारियों से उनका नाम व पद पूछा तो उनमें से तीन ने खुद को कंप्यूटर ऑपरेटर बताया। एसडीएम ने इसके बाद जब हाजिरी रजिस्टर मांगा तो इसमें दो ही कंप्यूटर ऑपरेटर की पोस्ट सेंशन होने की बात सामने आई। इससे पहले यहां बैठे संदीप, अमित व विकास ने खुद को कंप्यूटर ऑपरेटर बताया था। एसडीएम ने इस चूक को भी अपनी डायरी में नोट कर डीसी के पास रिपोर्ट भेजी है।
वर्जन::
पंचायत विभाग में सबसे अधिक खामियां सामने आई हैं। मैंने सभी विभागों की रिपोर्ट तैयार कर डीसी साह्ब के पास भेज दी है। हाजिरी रजिस्टर में गड़बड़ी व सेंशन पोस्ट से अधिक कर्मचारी कार्यालय में मौजूद होने के मामले भी पकड़ में आए हैं। डीसी के निर्देशानुसार ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
ओमप्रकाश सिंह, एसडीएम