{"_id":"68d4edb9ad938c2cc30e0d9f","slug":"12-lakh-fraud-in-rohtak-haryana-crime-news-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: बेटे को एमबीबीएस कराने के लिए 9 साल में जुटाए 12 लाख, दो मिनट में ले गए ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: बेटे को एमबीबीएस कराने के लिए 9 साल में जुटाए 12 लाख, दो मिनट में ले गए ठग
Thu, 25 Sep 2025 12:52 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:52 PM IST
सार
नेहरू कॉलोनी निवासी एक महिला के खाते से साइबर ठगों ने 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। अपने बेटे को एमबीबीएस करवाने के लिए दंपति बीते नौ साल में ये पैेसे जोड़े थे।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
माता-पिता ने बेटे को एमबीबीएस कराने के लिए पिछले नौ साल में 12 लाख रुपये जोड़े थे लेकिन साइबर ठगों ने यह रकम खाते से दो मिनट में खाली कर दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नेहरू कॉलोनी निवासी गीत देवी ने साइबर थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उनके पति सुनील कुमार निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बेटे को एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए निजी बैंक में खाता खुलवाकर 2017 से रुपये जुटाने शुरू किए थे लेकिन 17 सितंबर को उनके फोन पर लगातार ओटीपी आए।
इसके बाद खाते से 12 लाख रुपये कटने का मैसेज आ गया। इसकी बैंक में जाकर जानकारी ली तो पता चला कि खाते से ठगी हुई है। साइबर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि नेहरू कॉलोनी निवासी महिला के खाते से 12 लाख रुपये साइबर ठगों ने उड़ा लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।