{"_id":"6150ccd68ebc3efc877e5595","slug":"12-700-meter-long-dilapidated-drinking-water-lines-will-be-replaced-by-20-in-11-areas-rohtak-news-rtk6252284123","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 क्षेत्रों में 20 से बदली जाएंगी 12,700 मीटर लंबी जर्जर पेयजल लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 क्षेत्रों में 20 से बदली जाएंगी 12,700 मीटर लंबी जर्जर पेयजल लाइनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से दूषित जलापूर्ति की समस्या से जूझ रहे शहर के 11 क्षेत्रों में 20 अक्तूबर से नई लाइन डालने का काम शुरू होने जा रहा है। इस दौरान 12,700 मीटर लंबी पेयजल लाइन बदली जाएगी। इससे करीब डेढ़ लाख आबादी को दूषित जलापूर्ति की समस्या से राहत मिलेगी। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग को 4.95 करोड़ रुपये मिल गए हैं।
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार लाइनें पुरानी होने की वजह से जर्जर हो चुकी हैं। इससे मरम्मत करने पर भी समस्या का निदान नहीं हो रहा है। पुराने शहर के न्यू पड़ाव, जनता कॉलोनी, राजेंद्र कॉलोनी, विजय नगर, रामगोपाल कॉलोनी, शास्त्री नगर, न्यू चिन्योट कॉलोनी, डेयरी मोहल्ला, शौरा कोठी, जेपी कॉलोनी, संजय कॉलोनी में ज्यादा समस्या बनी हुई है। इन इलाकों की पुरानी लाइन बदलने अथवा कुछ जगह लाइन बिछाने के लिए मुख्यालय ने 4.95 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। मंगलवार तक मुख्यालय से प्रस्तावों पर मुहर लगने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग टेंडर प्रक्रिया शुरू कर देगा और 20 अक्तूबर तक काम शुरू करवा दिया जाएगा। जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता ने बताया कि मुख्यालय से मंगलवार तक प्रस्तावों पर मुहर लगने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अधिकतम 20 अक्तूबर से शहर में जर्जर पेयजल लाइन बदलने के काम शुरू हो जाएगा। सीवर की समस्या का निदान करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही मशीनों को खरीद लिया जाएगा।
सफाई के लिए दो मशीनें खरीदी जाएंगी
पंचकूला मुख्यालय ने 3.23 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इस धनराशि से सीवर सफाई की दो मशीनें और दो जेनरेटर खरीदे जा रहे हैं। इसके अलावा सीवर लाइन से अछूते दिल्ली गेट से गोहाना अड्डा, चुन्नीपुरा, प्रवेश नगर, आजादगढ़, तिलक नगर गली नंबर-10, दुर्गा कॉलोनी गली नंबर-दो, कैलाश कॉलोनी, हरीनगर, शास्त्री नगर, नेहरू कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, शीतल नगर से लाढ़ौत रोड, उत्तम विहार शिव मंदिर वाली गली, विनय नगर, सेक्टर-एक में राज गार्डन के पास, श्रीनगर कॉलोनी, एमडीयू गेट नंबर एक के पास सीवर लाइन डाली जाएगी।