फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कलानौर में रोहतक डिपो की बस का नाइट स्टे बंद

कलानौर में रोहतक डिपो की बस का नाइट स्टे बंद

Wed, 27 Mar 2019 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
कलानौर में रोहतक डिपो की बस का नाइट स्टे बंद
रोहतक। मुख्यमंत्री के आदेश पर कलानौर में शुरू हुई रोहतक बस डिपो की रात्रि ठहराव सेवा बंद कर दी गई है। अब फैसला लिया है कि कलानौर के लिए बस सुबह 6:45 बजे बस स्टैंड से चलेगी और पहले वाले समय 7:45 बजे ही वहां से बस रोहतक के लिए वापस चलेगी। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि जल्द ही अन्य स्थानों की रात्रि ठहराव सेवा बंद होने जा रही है।
विज्ञापन

रोडवेज के सूत्र बताते हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश पर कलानौर में रोहतक डिपो की बस का रात्रि ठहराव किया गया था। यह बस नजदीक के गांव परवापुर व बनियानी होते हुए रोहतक विद्यार्थियों, ग्रामीणों व रोगियों को लेकर रोहतक आती थी। यह बस कलानौर से 7:45 बजे चलती थी। पिछले दिनों महाप्रबंधक जोगेंद्र सिंह ने जब बस की रात्रि ठहराव सेवा के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि कई सेवाएं ऐसी है, जिसका कोई औचित्य नहीं है। जिसकी वजह से ड्राइवर-कंडक्टरों को करीब 300-300 रुपये डीए दिया जा रहा है। इसका बोझ डिपो पर पड़ रहा है और यात्रियों को ज्यादा सुविधा भी नहीं मिल रही।
विज्ञापन

इस पर महाप्रबंधक ने सभी सेवाओं की स्क्रूटनी करने के आदेश दिए। सबसे पहले रोडवेज अधिकारियों ने कलानौर की रात्रि ठहराव सेवा बंद की है। इसके पीछे तर्क किया जा रहा है कि कलानौर की दूरी 28 किलोमीटर है और बस से पहुंचने में बमुश्किल 30 मिनट लगते हैं। यदि इस सेवा को बस स्टैंड से सुबह संचालित किया जाए तो न सिर्फ कलानौर की तरफ जाने वाले लोगों को साधन मिलेगा बल्कि रोडवेज पर अतिरिक्त डीए का बोझ भी नहीं पड़ेगा। रोहतक डिपो के महाप्रबंधक जोगेंद्र सिंह का कहना है कि कलानौर की रात्रि ठहराव सेवा बंद की गई है मगर यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed