फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पीएम मोदी के सपने पर फोकस, आधे से ज्यादा कमाई होगी सफाई पर खर्च

पीएम मोदी के सपने पर फोकस, आधे से ज्यादा कमाई होगी सफाई पर खर्च

Sat, 10 Mar 2018 03:28 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी के सपने पर फोकस, आधे से ज्यादा कमाई होगी सफाई पर खर्च
फ्लैग : हाउस की वित्त कमेटी ने निगम को बजट को मात्र 20 मिनट में दी हरी झंडी
विज्ञापन

हेडिंग : पीएम मोदी के सपने पर फोकस, आधे से ज्यादा कमाई होगी सफाई पर खर्च

: नए वित्त वर्ष में 59 करोड़ खर्च करने का टारगेट, मौजूद वित्त वर्ष में खर्च किए गए 60 करोड़ रुपये
: प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए बढ़ेगी मारामारी, टारगेट मौजूद वसूली से छह गुणा ज्यादा रखा
: 20 मार्च के बाद हाउस की मीटिंग में रखा जाएगा बजट

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए निगम ने अपने बजट का मुंह खोल दिया है। निगम द्वारा नए वित्त वर्ष में आधी से ज्यादा कमाई खर्च करने का टारगेट रखा गया है। कुल बजट के 1 अरब 14 करोड़ 89 लाख रुपये में से 59 करोड़ 9 लाख रुपये स्वच्छता व सफाई के लिए रखे गए हैं।
मौजूद वित्त वर्ष में भी निगम इतनी ही राशि सफाई पर खर्च की हैं। शुक्रवार को हाउस की वित्त कमेटी में निगम प्रशासन द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट के ब्यौरे में यह खुलासा हुआ। हाउस की कमेटी ने मात्र 20 मिनट की मीटिंग में बजट को हरी झंडी दे दी। अब इसे पास कराने के लिए 20 मार्च के बाद होने वाली हाउस की मीटिंग में रखा जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद स्वच्छता व सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पीएम मोदी भी कई बार मन की बात में सफाई पर जोर दे चुके हैं। इसका प्रभाव रोहतक निगम पर भी पड़ा। साल 2017-18 में निगम ने जमकर सफाई पर पैसे खर्च किए। इसमें करोड़ 20 करोड़ रुपये तो निगम के कच्चे व पक्के के कर्मचारियों की सैलरी पर खर्च कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालू वर्ष में वसूल पाए 6 करोड़ का प्रापर्टी टैक्स, अब टारगेट 36 करोड़ का
निगम की तरफ से पिछले साल साढ़े 19 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का टारगेट रखा था, लेकिन निगम मात्र 6 करोड़ रुपये की राशि वसूल कर सका। नए वित्त वर्ष में निगम ने 36 करोड़ का टारगेट तय किया है। अधिकारियों ने तर्क दिया है कि इसमें न केवल पूरे साल का प्रॉपर्टी टैक्स शामिल है, बल्कि मौजूदा वर्ष का बकाया टैक्स भी शामिल रहेगा।


बाक्स
ज्यादातर पैसे यूं खर्च करेगा निगम
हेड ऑफ अकाउंट साल 2017-18 अनुमानित खर्च साल 2018-19
रेगूलर स्टाफ 8 करोड़ 65 लाख 11 करोड़
पक्के सफाई कर्मी 11 करोड़ 55 लाख 10 करोड़ 84 लाख
कच्चे सफाई कर्मी 8 करोड़ 33 लाख 7 करोड़ 65 लाख
पेंशन भत्ता 5 करोड़ 37 लाख 5 करोड़ 65 लाख
ग्रेजविटी 1 करोड़ 50 लाख 2 करोड़
अग्निशमन विभाग 22 लाख 1 करोड़ 15 लाख
बिजली बिल 3 करोड़ 35 लाख 7 करोड़
स्ट्रीट लाइट रखरखाव 1 करोड़ 49 लाख 3 करोड़ 30 लाख
विकास कार्य 4 करोड़ 90 लाख 5 करोड़
कूड़ा प्रबंधन 40 करोड़ 41 करोड़
............................
यहां से होगी मुख्य आय
हेड ऑफ अकाउंट साल 2017-18 अनुमानित आय साल 2018-19 टारगेट
प्रॉपर्टी ट्रांसफर डीड 2 करोड़ 40 लाख 3 करोड़
प्रॉपर्टी टैक्स व एरियर 5 करोड़ 94 लाख 36 करोड़
ट्रेड लाइसेंस 2 करोड़ 59 लाख 2 करोड़
मोटर टैक्स 1 करोड़ 28 लाख 1 करोड़
विकास शुल्क 36 करोड़ 80 लाख 8 करोड़
किराया 1 करोड़ 70 लाख 2 करोड़
विज्ञापन 8 करोड़ 73 लाख 1 करोड़ 10 लाख
एलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी 2 करोड़ 18 लाख 6 करोड़ 20 लाख
स्टांप ड्यूटी 12 करोड़ 94 लाख 23 करोड़
टावर फीस 4 करोड़ 4 करोड़


वर्जन
निगम प्रशासन की तरफ से वित्त कमेटी की मीटिंग में बजट का प्रारूप दिया गया। इसमें निगम की नए साल के अनुमानित आय का टारगेट 1 अरब 12 लाख, जबकि खर्च 1 अरब 22 लाख तय किया गया था। इसे संशोधित करवाकर आय 1 अरब 14 लाख व खर्च 1 अरब 13 लाख करवाया गया है। अब 20 मार्च को हाउस के अंदर बजट को पेश किया जाएगा।
- रेनू डाबला, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed