{"_id":"5aa1b4c64f1c1b71778b4631","slug":"11520547014-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांघी के पशु अस्पताल में चार माह से दवाई व पट्टी नहीं, बाहर से लिखी जा रही दवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांघी के पशु अस्पताल में चार माह से दवाई व पट्टी नहीं, बाहर से लिखी जा रही दवाई
Updated Fri, 09 Mar 2018 03:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांघी के पशु अस्पताल में चार महीने से दवाइयां नहीं
बाहर से लिखी जा रहीं दवाइयां
- ग्रामीणों ने डीसी से मामले की शिकायत करने का किया दावा
- विभागीय अधिकारी बोले- जल्द दवाइयां मंगवाई जाएंगी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
क्षेत्र के सांघी गांव के पशु अस्पताल में पिछले चार महीने से कई तरह की दवाइयां खत्म हैं। पशुओं के लिए पट्टी तक नहीं मिल पा रही है। चिकित्सक बाहर से दवाई लिखने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत डीसी से करने का दावा किया है।
सांघी गांव निवासी जगत सिंह, संजय कुमार, मोनू, राजेंद्र, कमलेश देवी ने बताया कि पिछले करीब चार महीने से गांव के पशु अस्पताल में दवाइयां नहीं दी जा रही हैं। यहीं नहीं पट्टी भी खत्म हो चुकी है। इस कारण चिकित्सक बाहर की दवाइयां लिखने को मजबूर हैं। आरोप है कि विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि यदि जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। इस बारे में अस्पताल के सर्जन डॉ. संजीव कुमार का कहना है कि कुछ दवाई ही अस्पताल से खत्म है। इन्हें मंगवाने के लिए पत्र भेजा गया है। जल्द ही दवाई आ जाएगी। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। चार महीने से दवाइयां खत्म होने की बात सही नहीं है।