फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नेकीराम कॉलेज ने नरवाना कॉलेज को तीन-शून्य से हराया

नेकीराम कॉलेज ने नरवाना कॉलेज को तीन-शून्य से हराया

Fri, 09 Mar 2018 03:44 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 03:44 AM IST
विज्ञापन
नेकीराम कॉलेज ने नरवाना कॉलेज को तीन-शून्य से हराया
जींद, बहादुरगढ़ और चरखी दादरी के लिए...
विज्ञापन

फोटो समेत

फुटबाल में नेकीराम ने नरवाना कॉलेज को 3-0 से हराया
राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ ने जाट कॉलेज को 6-5 से हराया
राजकीय महाविद्यालय झोझू कलां ने एफ सी कॉलेज हिसार को 2-1 से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में निदेशक उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित चार दिवसीय राज्यस्तरीय अंतर महाविद्यालय फुटबाल चैंपियनशिप में वीरवार को चार मुकाबले हुए। इनमें से दो मैच महिला और दो पुरुष वर्ग में हुए। पुरुष वर्ग में पंडित नेकीराम शर्मा महाविद्यालय ने राजकीय महाविद्यालय नरवाना को 3-0 और राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ ने जाट कॉलेज को पेनल्टी शूट आउट के जरिये 6-5 से हराया। महिला वर्ग में वैश्य कन्या महाविद्यालय ने हिंदू गर्ल्स कॉलेज को 2-1 से और राजकीय महाविद्यालय झोझू कलां (चरखी दादरी) ने एफ सी कॉलेज हिसार को 2-1 से हराया।

स्पर्धा के तीसरे दिन का शुभारंभ नेकीराम कॉलेज व राजकीय महाविद्यालय नरवाना की टीम के बीच हुए मैच के साथ हुआ। यहां महाविद्यालय के भूगोल ऑनर्स के पूर्व छात्र एवं इंग्लैंड के व्यवसायी अमित रावत मुख्य अतिथि रहे। कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य सुशीला ने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साह और लग्न के साथ खेलने का आह्वान किया। आरंभिक मैच में नेकीराम कॉलेज के खिलाड़ी अमित पंकज और विकास ने एक-एक गोल किया। महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य शमशेर अहलावत कार्यक्रम के विशेष अतिथि रहे। इस मौके पर डॉ. महेश, डॉ. अजय जून, डॉ. जगबीर सिंह, प्रदीप मलिक, राजीव कुमार, सुरेंद्र सांगवान, अनिल कुमार, सूरज कला, मीनाक्षी सांगवान, अंजू मलिक, इंदु सपरा, सीमा राणा, नलिनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed