फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जेल में बंद बलराज से एसआईटी ने की पूछताछ.

जेल में बंद बलराज से एसआईटी ने की पूछताछ.

Wed, 07 Mar 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
जेल में बंद बलराज से एसआईटी ने की पूछताछ.
जेल में बंद बलराज से एसआईटी ने की पूछताछ
विज्ञापन

एसआईटी इंचार्ज ने तैयार कर रखी थी 20 सवालों की सूची
आईटी विंग के साइबर स्पेशलिस्ट प्रवीण व हेड विनीत को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
साध्वी रेप मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद सिरसा में भड़की हिंसा मामले में गिरफ्तार आरोपी बलराज से मंगलवार शाम एसआईटी ने जेल में जाकर पूछताछ की। सिरसा एसआईटी इंचार्ज अजय शर्मा स्वयं पूछताछ करने जेल पहुंचे। करीब दो घंटे तक अजय शर्मा ने आरोपी बलराज से 20 सवाल किए।

एएसआईटी सूत्रोें के अनुसार बलराज ने तमाम सवालों के जवाब संतोषजनक जवाब दिए। डेरा सच्चा सौदा क्षेत्र निवासी बलराज को सिरसा एसआईटी ने कुछ दिनों पहले गिरफ्तार किया था। बलराज पर 25 अगस्त 2017 को सिरसा हिंसा में शामिल होकर सुरक्षा बलों पर हमला करने का आरोप है। वीटा मिल्क प्लांट व बेगू बिजली घर को आग लगाने वालों में भी बलराज शामिल था। बलराज डेरा सच्चा सौदा के साधु एवं एक लाख रुपये इनामी आरोपी गुरदत्त का खास है। इन दोनों ने ही हिंसा में इस्तेमाल हुए पेट्रोल बम व हथियार अनुयायियों को उपलब्ध करवाए थे। वहीं, डेरा आईटी विंग के साइबर स्पेशलिस्ट प्रवीण व आईटी विंग हेड विनीत को बुधवार दोपहर रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस अदालत में पेश करेगी। एसआईटी इंचार्ज अजय शर्मा का कहना है कि आरोपी बलराज से हिंसा मामले को लेकर कुछ पूछताछ करनी थी। इसलिए जेल में जाकर उससे पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed