{"_id":"5a8893d34f1c1bfe7e8b6248","slug":"11518900179-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महम आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महम आप
Updated Sun, 18 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महम
सरकार ने भाजपा की रैली सफल बनाने के लिए जनता की गाढ़ी कमाई के दस करोड़ रुपये पानी की तरह बहाए फिर रैली फ्लॉप रही है। सरकार में बैठे सत्ता सुख भोग रहे लोग बेरोजगारों को पकौडे़ बेचने की सलाह देकर उनका मजाक कर रहे हैं। जनता आने वाले चुनावों के बाद भाजपा के लोगों को पकौडे़ बेचने के काबिल भी नहीं छोड़ेगी। ये बात आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहे। वे 25 फरवरी को आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में की जाने वाली हरियाणा बचाओ रैली का न्यौता देने आए थे। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा द्वारा दी गई दिहाड़ी, हेलमेट व पैट्रोल डलवाकर भी रैली में नहीं पहुंचे इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा जनाधार खो चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक में हुआ अरबों रुपये का घोटाला देश पर कलंक है। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी को हिसार में की जाने वाली हरियाणा बचाओ रैली रिकार्ड तोड़ होगी। नहरी पानी के बारे में स्थिति स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय का समान करते हुए हरियाणा के हक का पानी अति शिघ्र दिलवाना चाहिए। इस अवसर पर महम हल्का संगठन मंत्री सिकंदर बल्हारा, बलराज, दिनेश, सतीश, संजीव, रमेश, जयप्रकाश, अशोक, नरेश, राजा सीसर व जयनारायण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्सन-17 एमएचएम 3 महम में वार्ता करते नवीन जयहिंद