{"_id":"5a87318a4f1c1b5e6e8b5b8c","slug":"11518809482-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्करों ने शहर में प्रदर्शन कर लघु सचिवालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्करों ने शहर में प्रदर्शन कर लघु सचिवालय पर दिया धरना
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी वर्करों ने शहर में प्रदर्शन कर लघु सचिवालय पर दिया धरना
चरखी दादरी।
आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन ने शुक्रवार को शहर में प्रदर्शन किया और लघु सचिवालय पहुंचकर चौथे दिन भी धरना जारी रखा। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्करों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। प्रदर्शन की अगुवाई जिला प्रधान राजवंती फौगाट ने की और उनके नेतृत्व में सभी वर्कर व हेल्पर सुबह नौ बजे रोज गार्डन में एकत्र हुई। वक्ताओं ने सरकार पर आंगनबाड़ी वर्करों की मांगों को नजरअंदाज करने के आरोप लगाए। इस दौरान शहर में रोष प्रदर्शन करने व लघु सचिवालय में धरना जारी रखने का निर्णय भी लिया गया। धरना प्रात: 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक जारी रहा।
राज्य प्रधान छोटा गहलोत ने बताया कि जब तक उनका न्यूनतम वेतन 18000 नहीं होता तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर फील्ड में 18 घंटे कार्य करती है लेकिन उनका वेतन बहुत कम है। जिला प्रधान राजवंती फौगाट ने बताया कि विभागों में आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर से अलग से कार्य करवाया जाता है। उसका अलग से सरकार उन्हें वेतन वहन करें। आंगनबाड़ी वर्कर की जगह खाली होती है तो हेल्पर का प्रमोशन कर उन पदों को भरा जाएं। जिला प्रधान ने कहा कि सरकार 200 करोड़ रुपये रैलियों में खराब करती है यदि वो पैसा कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने में प्रयोग किया जाए या नए पदों पर इस पैसे से भर्ती की जाए तो प्रदेश से बेरोजगारी की समस्या काफी कम हो जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार मांगों की तरफ ध्यान नहीं देगी तो यह धरना उग्र रूप धारण कर सकता है। धरने को विधायक राजदीप फौगाट, हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव विरेन्द्र धनखड़, रोडवेज वर्कर यूनियन के चेयरमैन ओमप्रकाश ग्रेवाल, राज्य सचिव हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ संजीव मंदौला व जिला प्रधान सत्यवान शास्त्री ने समर्थन दिया। इस मौके पर अनिल श्योराण, शशी, रामवती, राजेश, दर्शना, सुदेश, अनिल, गीता, अनिल, राजवंती, सुंदरा, सुलोचना, कमला आदि उपस्थित थे।