{"_id":"5a74c6b44f1c1b81268b8019","slug":"11517602484-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साधू भिडे,एक ने दूसरे को चाकू घोंपकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साधू भिडे,एक ने दूसरे को चाकू घोंपकर मार डाला
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साधू भिड़े, एक ने दूसरे को चाकू घोंपकर मार डाला
मंडी अटेली। स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर में वीरवार रात दो साधुओं की किसी बात को लेकर झगड़े हो गया। इस दौरान एक साधु ने जब डंडा मारा तो दूसरे साधु ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने चाकू मारने वाले साधू पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे नावदी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार लंबे समय से अटेली में रह रहे दो साधू संतोष गिरि और सीताराम राधा कृष्ण मंदिर में सो रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और सीताराम ने हत्यारोपी साधु संतोष गिरी को डंडा मार दिया। संतोष गिरी ने अपने पास में रखा चाकू सीताराम के पेट में घूस दिया। इससे सीताराम की मौत हो गई। हत्या आरोपी साधू संतोष गिरी वहां से रेलवे स्टेशन चला गया और सुबह नावदी में चल रहा भंडारे में पहुंच गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रामस्वरूप मौके पर पहुंचे और उन्होंने अन्य साधुओं से मामले की जानकारी ली तो उन्हें पता चला कि साधु को चाकू मारने वाला साधू नावदी गया है। थाना प्रभारी ने नावदी से संतोष गिरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार साधु संतोष गिरी ने बताया कि सीताराम ने उनको डंडा मारा तो उन्होंने पास में रखा चाकू से उसके ऊपर कई वार किए। मृतक साधू के पास शराब की बोतल मिली है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि साधुओं की शराब पीने के चक्कर में झगड़ा हुआ है।
दो साधुओं का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें एक साधू ने दूसरे साधू को चाकू घोंप दिया। इससे एक साधू की मौत हो गई। आरोपी साधू को काबू कर लिया गया है, उससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
-रामस्वरूप, थाना प्रभारी, अटेली