फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आदिबद्री की खबर यमुनानगर

आदिबद्री की खबर यमुनानगर

Fri, 19 Jan 2018 12:42 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
आदिबद्री की खबर यमुनानगर
आदिबद्री नारायण मंदिर से केदारनाथ मंदिर के बीच का पुल होगा चौड़ा : मुख्यमंत्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आदिबद्री स्थल पर आदिबद्री नारायण मंदिर से केदारनाथ मंदिर के बीच के पुल को बड़ा बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि डैम के क्षेत्र में आने वाले 88 एकड़ क्षेत्र में गांव भेड़ो व मंत्रा के निवासियों के पुनर्वास की उचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस डैम की रिपोर्ट तैयार हो गई है और इसे केंद्र सरकार के पास शीघ्र ही भेज देंगे।

सीएम वीरवार को अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर बतौर अध्यक्षक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आदिबद्री क्षेत्र के लोगों के साथ अपना पुराना संबंध जोड़ते हुए कहा कि जब वे 32 साल पहले इस क्षेत्र में संघ के जिला प्रचारक के तौर पर सेवा कर रहे थे, तो उस समय इतिहासकार डॉ. वाकनकर ने इस तीर्थ स्थल के बारे में उनको बताया था। तब से ही उनके मन में इस क्षेत्र को विकसित करने का विचार चल रहा था। वर्ष 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद सरस्वती नदी के विकास के लिए हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड का गठन किया गया ताकि सरस्वती नदी को धरातल पर बहाने के लिए योजना बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि शिवालिक क्षेत्र की रेंज में आने वाली विभिन्न नदियों पर बांध बनाकर पानी को रोका जाएगा और उसके बाद वह सारा पानी सरस्वती नदी में छोड़ा जाएगा ताकि भूजल रिजार्च हो सके और लोगों के पीने तथा खेतों में सिंचाई के लिए यह पानी काम आ सके। उन्होंने बताया कि ओएनजीसी कंपनी से इस बारे में एमओयू भी हुआ है जो कि पंप लगाकर पानी को सरस्वती नदी में डाला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमनदी, भोली नदी व पथराला आदि नदियां इस क्षेत्र में बाढ़ का कारण बनती है। इसलिए इन नदियों का पानी डैम बनाकर रोका जाएगा जिससे दो-तीन जिलों में पानी की आवश्यकता को पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कालका से कलेसर तक पर्यटन सर्किट विकसित करने की बात दोहराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरस्वती नदी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा पिहोवा में पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए आज आदिबद्री से सरस्वती महोत्सव यात्रा का शुरू की गई है। यह यात्रा 22 जनवरी को पिहोवा में संपन्न होगी। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा स्पीकर कंवरपाल, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के स्पीकर राजीव बिंदल, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव काम्बोज, श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी, अखिल भारतीय कार्यकारिणी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य इंद्रेश कुमार, विधायक बलवंत सिंह, घनश्यामदास अरोड़ा, श्याम सिंह राणा, ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के सदस्य दर्शन लाल जैन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed