फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आरओबी तैयार, जल्द होगा लोकार्पण

आरओबी तैयार, जल्द होगा लोकार्पण

Fri, 22 Sep 2017 01:24 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
आरओबी तैयार, जल्द होगा लोकार्पण
भिवानी-रावलधी लिंक रोड पर बना आरओबी तैयार, लोकार्पण जल्द
विज्ञापन

चरखी दादरी।
शहर के भिवानी रोड से रावलधी बाईपास तक रेलवे ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है। अक्तूबर प्रथम सप्ताह में ओवरब्रिज का लोकार्पण होने की उम्मीद है। डीसी विजय कुमार सिद्प्पा की मानें तो जल्द ही जिले में सीएम का कार्यक्रम तय हो सकता है और उनसे ही इसका लोकार्पण कराने की प्लानिंग है। 21 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए आरओबी से यातायात सेवा शुरू होने से कॉलेज रोड आरओबी का करीब 40 फीसदी ट्रैफिक डायवर्ट होने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस सरकार के शासनकाल में मंजूर शहर के भिवानी रोड से रावलधी प्वाइंट तक बाईपास का निर्माण करवाया गया है। बाईपास न होने से शहर के बीचोबीच भारी वाहनों को गुजरना पड़ता है। भिवानी, रोहतक , महेंद्रगढ़, नारनौल प्रमुख सड़क मार्ग को जोड़ने वाले इस समय मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को अब बाईपास शुरू होने के बाद शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वहीं बाजारों में भी जाम की स्थिति से काफी राहत मिल सकेगी। क्षेत्र के लिए लंबे समय से बाईपास की जरूरत बनी रही है। प्रोजेक्ट पर करीब तीन साल से काम चल रहा था लेकिन धीमी गति से चलने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। ये प्रोजेक्ट नियमानुसार अगस्त 2016 में पूरा होना था लेकिन निर्माण में कागज कार्रवाई लगातार बाधा बनती रही।
विज्ञापन

रेलवे की अनुमति न मिलने से काम में आई बाधा
रावलधी बाईपास से पहले रेलवे लाइन पड़ती है ऐसे में लाइन पार के लिए पुल की मंजूरी न मिलने से अब यह काम अधर में अटकता रहा। बाईपास के लिए सड़क आदि का काम पहले ही पूरा हो चुका था। रेलवे की ओर से अनुमति दिए जाने में देरी की वजह से सरकार को निर्माण की समयावधि समय-समय पर बढ़ानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइंग फाइल पर लगे थे दो ऑब्जेक्शन
पीडब्ल्यूडी विभाग ने रेलवे विभाग को अनुमति के लिए आवेदन कर रखा था। इस पर विभाग ने पीडब्ल्यूडी विभाग से ओवरब्रिज की ड्राइंग मांगी थी। पीडब्ल्यूडी विभाग ने फरवरी के प्रथम सप्ताह में ये ड्राइंग फाइल रेलवे को भेज दी थी। रेलवे अधिकारियों की ओर से इस ड्राइंग फाइल की जांच की गई तो इसमें काफी खामियां मिली थी और फाइल पर कई ऑब्जेक्शन लगाए गए थे। रेलवे ने पीडब्ल्यूडी से ड्राइंग फाइल में ओवरब्रिज निर्माण की पूरी भौगोलिक स्थिति एवं नक्शा का खुलासा न करने संबंधी आपत्ति लगाई थी। इसके अलावा ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया का खुलासा करने को भी कहा था। इन बिंदुओं को स्पष्ट करते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग ने फरवरी माह में ही ये ड्राइंग फाइल रेलवे के पास एप्रूवल के लिए भेज दी थी।
वाहन चालकों को तय नहीं करनी पड़ेगी लंबी दूरी
फिलहाल झज्जर व रोहतक की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को भिवानी, लोहारू व महेंद्रगढ़ जाने के लिए रावलधी-दिल्ली बाईपास होते हुए कॉलेज रोड आरओबी के जरिए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचना पड़ रहा है। आरओबी के शुरू हो जाने के बाद इनको घूमकर नहीं जाना पड़ेगा। झज्जर व रोहतक की तरफ से आने वाले वाहन चालक इस आरओबी के जरिए भिवानी, लोहारू व महेंद्रगढ़ की तरफ जा सकते हैं।

वर्जन::
आरओबी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। प्रशासन की प्लानिंग है कि सूबे के मुख्यमंत्री के हाथों आरओबी का लोकार्पण करवाया जाए। जल्द ही वे दादरी आ सकते हैं। फिलहाल उनका कार्यक्रम तय नहीं था। पिछले माह भी उनको दादरी आना था लेकिन सिरसा डेरे प्रकरण के चलते उनका दौरा रद्द हो गया था।
विजय कुमार सिद्प्पा, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed