{"_id":"598cb6424f1c1b89478b45c8","slug":"11502393922-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सिरे नहीं चढ़ी सीएम सोशल मीडिया ग्रीवेंस, अब तक केवल 37 शिकायतें आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सिरे नहीं चढ़ी सीएम सोशल मीडिया ग्रीवेंस, अब तक केवल 37 शिकायतें आई
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मुख्यमंत्री की ओर से शुरू की गई ‘सीएम सोशल मीडिया ग्रीवेंस’ योजना रेवाड़ी में सिरे नहीं चढ़ पाई है। इसे चाहे जागरूकता का अभाव कहें या कुछ और योजना के शुरू हुए पौने दो महीने बीतने पर भी रेवाड़ी में अभी तक महज 37 शिकायतें आई हैं। जानकारी मुताबिक मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 15 जून को सीएम सोशल मीडिया ग्रीवेंस योजना शुरू की। योजना में इमरजेंसी सेवाओं को शामिल किया जिनका 48 घंटे में समाधान करना अनिवार्य होता है। अन्यथा यह शिकायत अपने आप निरस्त हो जाती है। निश्चित समय में ही इसका जवाब देना होता है, लेकिन रेवाड़ी में अभी तक यह योजना पूरी तरह सिरे नहीं चढ़ सकी।
इस तरह कर सकते हैं शिकायत
शिकायतकर्ता का अपना ट्वीटर अकाउंट होना जरूरी है। इसके बाद वह अपने अकाउंट से सीएमओ हरियाणा के ट्वीटर अकाउंट पर शिकायत डाल सकते हैं। योजना में नियमित उपयोग के कार्यों संबंधी शिकायतों पर अधिक फोकस रहता है। वहां से यह शिकायत संबंधित जिले में आएगी। जिले से संबंधित विभाग तक पहुंचेगी। रेवाड़ी में इस कार्य के लिए सीटीएम डॉ. जयवीर यादव को अधिकारी नियुक्त किया गया है। जानकारी अनुसार इस शिकायत का निस्तारण 48 घंटे में होना जरूरी है। इसके भीतर इसके संबंध में जवाब देना होता है। इसके लिए जवाब बनाकर चंडीगढ़ भेजना पड़ता है। वहां से यह जवाब शिकायतकर्ता तक पहुंचता है। अगर वह संतुष्ट है तो ठीक अन्यथा वह पुन: शिकायत दे सकता है।
सर्वाधिक शिकायतें बिजली निगम की
अभी तक रेवाड़ी कार्यालय को 37 शिकायतें मिली हैं इनमें से 13 शिकायतें बिजली निगम की हैं। इसके अतिरिक्त पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की दो, डीईईओ कार्यालय की दो, नगर परिषद की पांच, डीईटीसी की एक, स्वास्थ्य विभाग की चार, पंचायत की दो, रेवेन्यू डिपार्टमेंट की एक, पब्लिक हेल्थ की दो, हुड्डा की एक, रोडवेज की एक एवं इलेक्शन कार्यालय रेवाड़ी की एक शिकायत है।
विज्ञापन
इस तरह की आईं शिकायतें
इन 37 शिकायतों में अलग-अलग तरह की समस्या के समाधान की लोगों ने मांग की। कुछेक का त्वरित समाधान तो नहीं हो सकता। इसके लिए संबंधित विभाग ने जवाब बनाकर चंडीगढ़ भिजवा दिया।
शिकायत नंबर एक
एक शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपने कार्य के लिए कम्युनिटी हॉल बुक कराया। उसके एवज में उसने हुडा को पैसे भी दे दिए। अब उसका कार्यक्रम रद्द हो गया है। अब वह अपने पैसे मांग रहा है, लेकिन हुडा उसके पैसे नहीं दे रहा।
शिकायत नंबर दो
गांव में बिजली का ट्रांसफार्मर खराब है। बिजली निगम ध्यान नहीं देता। गांव के लोग परेशान है। इसका त्वरित समाधान नहीं हो सकता। ऐेसे में निगम को लिखकर जवाब भेज दिया।
शिकायत नंबर तीन
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए काफी दिनों तक नंबर नहीं आता। अस्पताल में मशीन ही एक है, वहां लंबी वेटिंग चलती है। एक मशीन होने से समस्या तो रहती है। इसका भी जवाब दे दिया।
शिकायत नंबर चार
एक व्यक्ति ने तो नागरिक अस्पताल की गैलरी में बाइक खड़ी होने की शिकायत कर दी। इस शिकायत पर सीटीएम कार्यालय से संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया गया। इसके बाद इसका भी जवाब बनाकर चंडीगढ़ भिजवाया गया।
अभी हमारे पास शिकायतें कुछ कम आ रही हैं। अभी इसकी शुुरुआत है। शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागों को अवगत करा दिया जाता है। 48 घंटे में इनका जवाब बनाकर भिजवा देते हैं।
डॉ. जयवीर यादव, सीटीएम, रेवाड़ी