{"_id":"594c1c264f1c1be0478b4659","slug":"11498160166-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से मारपीट के विरोध में लघु सचिवालय के बाहर दिया धरना, लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से मारपीट के विरोध में लघु सचिवालय के बाहर दिया धरना, लगाए नारे
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से मारपीट के विरोध में लघु सचिवालय के बाहर दिया धरना, लगाए नारे
भिवानी। चांग गांव में 19 जून की रात दो पक्षों में हुए विवाद के बाद महिला का अपहरण व दुष्कर्म प्रयास के आरोप लगाने वाले पक्ष ने लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर रोष जताया। साथ ही पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। वहीं मामले में घायल महिला को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
गांव चांग में 19 जून की रात दो पक्षों में विवाद हो गया था। लाठी-डंडों के साथ तेज हथियार भी चले और जिसमें सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक पक्ष ने हमला कर एक लाख रुपये छीनने का आरोप लगाया तो दूसरे पक्ष ने महिला का अपहरण करने और दुष्कर्म प्रयास का आरोप लगाया। साथ ही बचाव में आई उसकी बेटी से मारपीट करने व सोने की चेन छीनने के भी आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए।
इसी मामले में महिला से दुष्कर्म प्रयास और अपहरण के आरोप लगाने वाले पक्ष ने वीरवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया और नारेबाजी कर रोष जताया। परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला का घर के पास से अपहरण कर अपने घर ले गए और मारपीट की। इतना ही नहीं दुष्कर्म का प्रयास भी किया। पुलिस जांच के लिए गई तो आरोपी मौके पर मौजूद थे मगर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई।