फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दिल्ली बाईपास पर कारें भिड़ीं, पुलिस से हाथापाई का प्रयास

दिल्ली बाईपास पर कारें भिड़ीं, पुलिस से हाथापाई का प्रयास

Thu, 18 Apr 2019 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली बाईपास पर कारें भिड़ीं, पुलिस से हाथापाई का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। दिल्ली बाईपास पर बुधवार देर रात दो कारों की भिड़ंत हो गई। हालांकि, किसी को गम्भीर चोट नहीं लगी। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एक कार सवार से मामले की जानकारी हासिल करने लगी। आरोप है कि इसी बीच कुछ युवक पहुंचे और सिपाही को कार से उतारकर हंगामा करना शुरू कर दिया। अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई का प्रयास किया। एसपी के निर्देश पर थाना पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार देर रात 11:45 बजे शीला बाईपास की तरफ से एक कार दिल्ली बाईपास से होते हुए जा रही थी। जैसे ही कार दिल्ली बाईपास पर पहुंची तो एमडीयू की तरफ से पीछे से आ रही कार अनियंत्रित हो गई, दोनों कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। एक कार डिवाइडर जबकि दूसरी दीवार से टकराई गई। हालांकि, हादसे में कार सवार दो लोग चोटिल हो गए। मामले की सूचना पाते पुलिस मौके पर पहुंची। कार सवारों से मामले की जानकारी हासिल करने का प्रयास किया। युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई का प्रयास किया। हाईवे पर करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। एसपी जश्नदीप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

युवकों ने पुलिस कर्मियों की ही वीडियो बनाई
हादसे के बाद युवकों ने ही पुलिस कर्मियों की वीडियो बनानी शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों पर शराब के सेवन का भी आरोप लगाया। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने शराब के सेवन की बात से साफ इनकार किया। पुलिसकर्मियों ने मामले से अधिकारियों को भी अवगत कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed