फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एमडीयू की टीम ने जीते सात गोल्ड व दो ब्रांज मेडल

एमडीयू की टीम ने जीते सात गोल्ड व दो ब्रांज मेडल

Mon, 04 Mar 2019 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू की टीम ने जीते सात गोल्ड व दो ब्रांज मेडल
रोहतक। एमडीयू के खेल प्रांगण स्थित डॉ. मंगलसेन जिम्नेजियम हॉल मेें चल रहे महिला व पुरुष वर्ग के अखिल भारतीय अंतर विवि ग्रैपलिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन नौ भारवर्गों के मुकाबले खेले गए। इनमें एमडीयू की टीम ने सात गोल्ड सहित कुल नौ पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

रविवार को पुरुष वर्ग के नो-गी स्टाइल के पांच भारवर्गों के मुकाबले व गी स्टाइल के चार भारवर्गों के मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग के नो-गी स्टाइल के मुकाबलों में एमडीयू की टीम ने चार गोल्ड व एक ब्रांज मेडल हासिल किया। वहीं गी स्टाइल में के मुकाबलों में तीन गोल्ड व एक ब्रांज मेडल हासिल किया। सोमवार को फाइनल मुकाबले होने के बाद पारितोषिक वितरण समारोह किया जाएगा। रविवार को हुए मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका में शिव पांचाल, मुल्तान सिंह, मनदीप, जगमेंद्र, कुलविंद्र, सुबोध कुमार, चेतन शर्मा, सुप्रिया, संजीव तोमर, जयवीर, शिव कुमार, अरुण कुमार मौजूद रहे। प्रतियोगिता में अखिल भारतीय खेल बोर्ड की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में एमडीयू के शिक्षा विभाग के प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद गर्ग रहे। इस दौरान डॉ. मनोज गोयल, अशोक कुमार, मनीष सिंह, मुकेश गोयल, सुभाष शर्मा, रमेश सिंधु, राजेश, कपिल, महेंद्र पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये रहे पुरुष वर्ग के नो-गी स्टाइल के परिणाम :
82 किलो भारवर्ग
रैंक खिलाड़ी विवि
1. सागर गोंडवाना विवि
2. हरदीप सीडीएलयू, सिरसा
3. योगेश एमडीयू, रोहतक
3. प्रितमराज मिली कोटन विवि

-86 किलो भारवर्ग
1. मंदीप एमडीयू, रोहतक
2. दलीप सिंह जम्मू विवि
3. विष्णु वर्मा डीईआई,आगरा
3. राज निशाद वीबीएस पूर्वांचल

-92 किलो भारवर्ग
1. राहुल एमडीयू, रोहतक
2. जगमीत सीडीएलयू, सिरसा
3. ऋतुराज बोरा कोटन विवि
3. उदयवीर यादव वीबीएस जोनपूर

-98 किलो भारवर्ग
1. अभिमन्यू एमडीयू, रोहतक
2. शुभम करेणी जम्मू विवि
3. त्रिनयन बारूवा कोटन विवि
3. वंश सेक्सेना डीईआई, आगरा

+98 किलो भारवर्ग
1. उत्तम एमडीयू, रोहतक
2. अंकित मानहस जम्मू विवि
3. विश्वदीप टीएन स्पोर्ट्स विवि
3. प्रद्युमण कुमार एमजेपीआर बरेली

ये रहे पुरुष वर्ग के गी स्टाइल के परिणाम :
-82 किलो भारवर्ग
1. आशीष एमडीयू, रोहतक
2. सागर गोंडवाना विवि
3. हरदीप सीडीएलयू, सिरसा
3. अभिलाष सेंट्रल विवि, हिमाचल प्रदेश

-86 किलो भारवर्ग
1. मनदीप एमडीयू, रोहतक
2. दलीप सिंह जम्मू विवि
3. राज निशाद वीबीएस, पूर्वांचल
3. विष्णु वर्मा डीईआई, आगरा

-92 किलो भारवर्ग
1. यश एमडीयू, रोहतक
2. जगमीत सिंह सीडीएलयू, सिरसा
3. उदयवीर यादव वीबीएस, पूर्वाचल
3. जयराज श्याम गुहावटी विवि

-98 किलो भारवर्ग
1. अवनीश आईजीयू, मीरपूर
2. शुभम करेणी जम्मू विवि
3. दीपक एमडीयू, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed