फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोड जाम करने पर दस नामजद, एक हजार अन्य पर मामला दर्ज

रोड जाम करने पर दस नामजद, एक हजार अन्य पर मामला दर्ज

Wed, 04 Apr 2018 01:43 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
रोड जाम करने पर दस नामजद, एक हजार अन्य पर मामला दर्ज
रोड जाम करने पर दस नामजद, एक हजार अन्य पर मामला दर्ज
विज्ञापन

चरखी दादरी।
एससी/एसटी एक्ट में संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में सोमवार को शहर में प्रदर्शन कर रोड जाम करने पर जिला पुलिस ने देर रात दस नामजद समेत एक हजार अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जिन दस नामजद लोगों पर मामला दर्ज किया गया है उसमें पूर्व सरपंच, पूर्व व वर्तमान पार्षद सहित दलित संगठनों के पदाधिकारी शामिल है। सिटी पुलिस थाने में यह मामला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गौरव कुमार शामिल है।
उल्लेखनीय है कि एक्ट में संशोधन के विरोध में सोमवार को दलित संगठनों ने शहर में रोष प्रदर्शन किया था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे प्रदर्शनकारी रोज गार्डन में एकत्र हुए थे। यहां प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार करने के बाद प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए थे। इसके बाद उन्होंने अंबेडकर चौक होते हुए पुरानी सब्जी मंडी रोड, रेलवे रोड व लाला लाजपतराय चौक तक रोष प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुछ दुकानें भी बंद कराई गई थी। प्रदर्शन में सैकड़ों लोगों के भाग लेने से शहर की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित हो गई थी। इस पर पुलिस प्रशासन ने रोड जाम करने पर संज्ञान लेते हुए देर रात ही मामला दर्ज किया। पुलिस ने नामजद रावलधी के पूर्व सरपंच अशोक, पूर्व पार्षद कृष्ण, पूर्व पार्षद सतबीर, पार्षद विनोद वाल्मीकि, पूर्व पार्षद सुंदर, साहुवास निवासी सुशील, अटेला खुर्द पूर्व सरपंच जगदीश, चंपापुरी निवासी सुरेश कुमार व जसवंत कलियाणा सहित एक हजार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

दुकानदार ने शटर तोड़ने व जान से मारने की दी शिकायत, केस दर्ज
प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने बिरही कलां निवासी संजय की दुकान के शटर को तोड़ने का प्रयास किया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित दुकानदार ने देर शाम इस संबंध में सिटी थाना पुलिस को शिकायत सौंपी थी। पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले के आरोपियों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
रोड जाम करने पर पुलिस ने दस नामजद सहित 500 से एक हजार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। इसके अलावा एक दुकानदार ने भी पुलिस को शिकायत सौंपी थी। इस पर संज्ञान लेते हुए भी अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। सिटी थाना पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed