फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रेणू मुलौदी ने 5582 मतों से जीता वार्ड 17 का उपचुनाव

रेणू मुलौदी ने 5582 मतों से जीता वार्ड 17 का उपचुनाव

Mon, 05 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
रेणू मुलौदी ने 5582 मतों से जीता वार्ड 17 का उपचुनाव
रेणू मुलौदी ने 5582 मतों से जीता वार्ड 17 का उपचुनाव
विज्ञापन

नारनौल। जिला परिषद के वार्ड नंबर 17 का उपचुनाव रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। उपचुनाव में कुल 31911 वोटों में से 17485 लोगों ने मतदान किया। जिसमें से रेणू यादव मुलौदी ने 9565 मत प्राप्त किए। वहीं उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमन देवी को 3983 मतों से संतोष करना पड़ा। इस प्रकार वे 5582 मतों से विजय रही। वहीं तीसरे स्थान पर किताबी देवी रही। किताबी ने 3628 मत प्राप्त किए। वहीं चौथे नंबर पर दलजीत कौर रही। उन्हें केवल 240 लोगों ने ही मतदान किया।
इस उप चुनाव में 24 गांवों के सभी 37 बूथों पर रेणू मुलौदी ने बढ़त बनाई। उन्होंने मतदान हुए कुल 17485 वोटों में से 9565 वोट प्राप्त किए। जबकि सुमन देवी ने 3983, किताबी देवी ने 3628 व दलजीत कौर ने 240 वोट प्राप्त किए, जबकि 69 लोगों ने नोटा को वोट दिया। चुनाव के नतीजे आने के बाद नांगल चौधरी ब्लाक में रेणू यादव समर्थित लोगों ने जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

उप चुनाव को लेकर दो संवेदनशील व तीन अतिसंवेदनशील गांवों में पुलिस फोर्स की ज्यादा तैनाती की गई थी। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक शांतिपूर्वक चला। उपचुनाव के लिए 24 गांवों में 37 मतदान बूथ बनाए गए थे। चुनाव के लिए ईवीएम मशीन का प्रयोग किया गया। इसके बाद बीडीपीओ ब्लाक नांगल चौधरी में मतों की गणना की गई। पुलिस की 03 पेट्रोलिंग पार्टियों ने पूरे दिन विभिन्न बूथों पर गश्त की। शाम चार बजे तक 55 प्रतिशत मतदान हुआ। उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रेणू मुलौदी ने 5582 मतों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दें कि वार्ड नंबर 17 की पार्षद रीना यादव की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। जिसके बाद प्रदेश चुनाव आयोग ने यहां पर दोबारा से मतदान कराने का निर्णय लिया। इसके तहत रविवार को मतदान हुआ। इस वार्ड के लिए चार महिलाएं मैदान में थी। इस वार्ड में 24 गांव शामिल थे। जिसके कारण रविवार को सुबह से ही इन गांवों में काफी चहल-पहल रही। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो गया तथा शनिवार रात को पहुंची विभिन्न पोलिंग पार्टियों ने सुबह ठीक आठ बजे से मतदान कराना शुरू कर दिया। मतदान को लेकर मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखा गया। सर्दी होने के कारण सुबह दस बजे तक पोलिंग बूथ खाली ही दिखाई दिए, मगर दस बजे के बाद लोगों ने जमकर मतदान किया। दोपहर को अनेक पोलिंग बूथों पर मतदान करने वालों की कतार भी नजर आई। जिला परिषद के वार्ड नंबर 17 के उप चुनाव के चलते पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। तीन पेट्रोलिंग पार्टियों के अलावा सभी बूथों पर पुलिस तैनात रही। वहीं दो संवेदनशील कमानियां तथा जैनपुर के अलावा तीन अतिसंवेदनशील भोजावास, भुंगारका व मुलौदी में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
सुबह कम, दिन में ज्यादा डले वोट
सुबह नौ बजे तक दस प्रतिशत ही मतदान हो पाया था। इसके बाद मतदान ने दोपहर में जोर पकड़ा। दोपहर को एक-दो मतदान केंद्रों में लोगों की लाइनें भी दिखाई दी। दिन के समय लोगों ने ज्यादा मतदान किया।
-बीडीओ ब्लाक में हुई घोषणा
चुनाव के बाद सभी 37 मतदान बूथों से ईवीएम मशीनों को नांगल चौधरी स्थित बीडीओ ब्लाक लाया गया। जहां पर मतगणना हुई। इसके बाद ही रिजल्ट की घोषणा की गई। जिसमें रेणू मुलौदी विजेता रही।

-रीना यादव ने दिया था भाजपा को समर्थन
इस वार्ड से पार्षद रही स्व. रीना यादव ने भाजपा को समर्थन दिया था। जिसके बाद भाजपा समर्थित राजेश देवी जिला प्रमुख बनी थी। कयास लगाये जा रहे हैं कि रेणू मुलौदी भी जिला प्रमुख राजेश यादव को अपना समर्थन देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed