फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   करनाल से दो राइस मिलर ने 25 करोड़ रुपये किए सरेंडर

करनाल से दो राइस मिलर ने 25 करोड़ रुपये किए सरेंडर

Thu, 25 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
करनाल से दो राइस मिलर ने 25 करोड़ रुपये किए सरेंडर
दो राइस मिलर्स ने सरेंडर किए 25 करोड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
आयकर विभाग की संयुक्त टीम के सर्वे में तरावड़ी के दो राइस मिलर ने करीब 25 करोड़ रुपये सरेंडर किए हैं। इसके अलावा कई राइस मिलर्स के दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। तरावड़ी के एक राइस मिलर्स नेे 20 करोड़ और दूसरे ने 5 करोड़ रुपये सरेंडर किए। वहीं आयकर विभाग के अधिकारी फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार कर रहे है। ज्ञात रहे कि आयकर विभाग की संयुक्त टीम में शामिल करीब 150 से अधिक आयकर अधिकारियों ने करनाल शहर में दो किसान चौक स्थित पतंजलि चिकित्सालय एवं मेगा स्टोर, मॉडल टाउन स्थित पतंजलि स्टोर, जीटी रोड स्थित पतंजलि स्टोर और उनके संचालक के निवास पर भी छापामारी और सर्वे किया। इसके साथ ही तरावड़ी के राइस मिल एब्रो इंडिया और गॉड विष्णु राइस मिल, गुलाटी डीजल पंप पर छापामारी व सर्वे कार्रवाई अमल में लाई थी। मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग के पास 25 करोड़ रुपये की सरेंडर किये हैं। इस बारे में आयकर विभाग की संयुक्त आयुक्त वंदना मोहिते ने बताया कि टीम ने कार्रवाई की है, आंकड़ा नहीं बताया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed