फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जनता के कंठ सूखे, सड़कों पर बह रहा व्यर्थ पानी

जनता के कंठ सूखे, सड़कों पर बह रहा व्यर्थ पानी

Sat, 02 Sep 2017 01:45 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
जनता के कंठ सूखे, सड़कों पर बह रहा व्यर्थ पानी
जनता के कंठ सूखे, सड़कों पर बह रहा व्यर्थ पानी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
पेयजल लाइन लीकेज शहरवासियों के लिए आफत बनी हुई है। कई कालोनियों में इस समय पेयजल संकट गहराने से लोगों के कंठ सूखे हैं तो वहीं कई जगहों पर व्यर्थ पानी बह रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग अस्थाई तौर पर तो लीकेज को दुरुस्त कर देता है लेकिन कुछ समय बाद हालात पहले जैसे बन जाते हैं। शहर में पेयजल लाइन लीकेज से जहां पानी की बर्बादी हो रही है वहीं लोगों को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। इस समय शहर के बाजारों में दुकानदार रोजाना करीब 75 सौ प्राइवेट आरओ सप्लाई के जरिए कैन भी रखवाने को मजबूर हैं।
जानकारी के अनुसार शहर में इस समय मेन लाइनों के अलावा कालोनियों में भी लाइन लीकेज होने की वजह से पानी की बर्बादी हो रही है इसके अलावा पानी का प्रेशर भी कम हो रहा है। प्रेशर कम होने से सभी भागों में पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा है। शहर में अब भी ऐसे कई वार्ड हैं जिनमें रेगुलर पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। आधा दर्जन अन्य कालोनियों में भी करीब एक दर्जन ऐसे प्वाइंट है जहां पानी की लाइन लीकेज बनी हुई हैं। इससे शहर के आधे वार्डों में नियमित पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है। ऐसे में शहर में पानी की कमी लगातार बनी हुई है। शहर की बाहरी कालोनियों में पानी का संकट अधिक बना रहता है। शहर के घिकाड़ा रोड हरिनगर व रेलवे लाइन के साथ एरिया, प्रेम नगर कालोनी के करीब 30 प्रतिशत एरिया में पेयजल सप्लाई का प्रेशर ही नहीं है। इस कालोनी के कई भागों में नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। शहर की एमसी कालोनी, लोहारू रोड, दिल्ली रोड सहित विभिन्न कालोनियों में पानी का प्रेशर काफी कम है। इन कालोनियों में पानी का दबाव नहीं बन पाने की वजह से पानी का संकट बना रहता है। पानी का प्रेशर कम होने का प्रमुख कारण लीकेज भी माना जा रहा है।
विज्ञापन

बाजार पूरी तरह से प्राइवेट सप्लाई पर निर्भर
बाजार इस समय पूरी तरह से आरओ वाटर सप्लाई पर निर्भर हैं जबकि आरओ के पानी की गुणवत्ता पर भी समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। लोग आरओ का पानी पीने को मजबूर हैं। विभाग के पास इस समय पानी स्टोरेज की क्षमता भी काफी कम है। पिछले 10 सालों में शहर की आबादी में काफी बढ़ोतरी हुई है लेकिन पानी की स्टोरेज क्षमता नहीं बढ़ाई गई। इस समय शहर की आबादी करीब 75 हजार को पार कर गई है। इतना ही नहीं हर साल यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद बोले: पुरानी लाइनें बदलने पर जन स्वास्थ्य विभाग नहीं दे रहा ध्यान
वार्ड 16 पार्षद दीपक श्योराण का कहना है कि शहर में पेयजल लाइन लीकेज की वजह से पानी खराब आ रहा है। वैसे ही शहर में पानी दो- तीन दिन में सप्लाई हो रहा है। लाइन लीकेज की वजह से पानी की बर्बादी भी हो रही है तथा पानी का प्रेशर भी कम हो रहा है। पार्षद ने शहर की वर्षों पुरानी पेयजल लाइनें बदलवाए जाने की मांग की है।
वार्ड दो के पार्षद महेश गुप्ता का कहना है कि शहर में वैसे ही पानी का संकट बना रहता है। अब लीकेज की वजह से पानी खराब भी मिल रहा है। यह पानी पीने लायक नहीं है लोगों को अपने घरों में आरओ लगवानी पड़ रही हैं। पार्षद ने विभाग से इस समस्या का जल्द ही समाधान करवाए जाने की मांग की है।
वार्ड चार पार्षद दिनेश जांगड़ा का कहना है कि शहर में आए दिन पानी का संकट बना रहता है। गर्मियों में तो और भी बुरा हाल बना रहता है। पानी खरीदकर पानी पड़ रहा है। शहर में पानी की आपूर्ति में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। इसके लिए विशेष पेयजल प्लान तैयार की जाए ताकि आने वाले लंबे समय तक पानी की समस्या हल हो जाए। लीकेज की समस्या जल्द दूर होनी चाहिए।
== वार्ड 17 पार्षद सुमन देवी का कहना है कि शहर मेें पेयजल सिस्टम पटरी पर नहीं है। कही लाइनें लीकेज हैं तो कही पानी का पे्रशर नहीं है। दो से तीन दिन में पानी की सप्लाई की जाती है। विभाग को शहर में पेयजल का पूरा सिस्टम सुधारने की मांग की है।

= वर्जन-
शहर में लीकेज लाइनों को ठीक किया जा रहा है। कुछ लीकेज ठीक कर दी हैं तथा कुछ को जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा। शहर में इस समय रोजाना पानी सप्लाई हो रहा है।
एसडीओ रामपाल, जनस्वास्थ्य विभाग, चरखी दादरीे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed