फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   20.95 लाख से होगा बस स्टैंड रोड का सौंदर्यकरण

20.95 लाख से होगा बस स्टैंड रोड का सौंदर्यकरण

Fri, 18 Aug 2017 01:56 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
20.95 लाख से होगा बस स्टैंड रोड का सौंदर्यकरण
20.95 लाख से होगा बस स्टैंड रोड का सौंदर्यकरण
विज्ञापन

चरखी दादरी।
नगर परिषद ने बस स्टैंड रोड के सौंदर्यीकरण का खाका तैयार कर लिया है। इस सड़क के कायाकल्प पर 20.95 लाख का खर्चा आएगा प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने की प्लानिंग तैयार हो चुकी है। नप अधिकारियों ने इसके लिए हैड ऑफिस से प्रशासनिक स्वीकृति भी ले ली है। योजना के तहत नगर परिषद पहले अतिक्रमण हटाएगी और इसके बाद सड़क के दोनों तरफ इंटर लॉकिंग टाइलें बिछाकर कच्ची जगह को पक्का भी करवाएगी। नप सूत्रों मुताबिक इस माह के अंत तक टेंडर अलॉटमेंट कर दी जाएगी और इसके बाद काम शुरू करवाया जाएगा। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड रोड को शहर की हार्ट लाइन माना जाता है और इस समय से इस प्रमुख सड़क का स्वरूप बिगड़ा हुआ है कुछ दिन पहले ही नगर परिषद के अधिकारियों ने इस रोड से अतिक्रमण हटाने और इसके सौंदर्यीकरण की प्लानिंग तैयार की थी। साइट का निरीक्षण करने के बाद जेई गंगाधर ने सड़क के सौंदर्यकरण का खाका तैयार किया। इसके तहत सड़क के दोनों तरफ कच्ची पड़ी जगह को पक्का करवाकर अतिक्रमण से स्थाई निजात दिलाना प्लानिंग का हिस्सा है। फिलहाल तो नप का अतिक्रमण हटाओ अभियान ठंडे बस्ते में पड़ा है। नप अधिकारियों का तर्क है कि कर्मचारियों की व्यस्तता के चलते अभियान रूका हुआ है और जल्द ही इसे नए सिरे से शुरू किया जाएगा। इस बार अभियान की शुरुआत बस स्टैंड रोड से ही होगी और अधिकारी प्लानिंग को सिरे चढ़ाने के लिए पहले चरण में सड़क से अतिक्रमण हटाएंगे जबकि इसके बाद खाली हुई जगह को पक्का कराया जाएगा। करीब दस दिन पहले ही नगर परिषद एमई हरीकिशन शर्मा एस्टिमेट पर अंतिम स्वीकृति लेने हैड ऑफिस पहुंचे थे। एमई ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट पर स्वीकृति दे दी है और जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर परिषद को अब बजट की दरकार है। 25 अगस्त तक बजट आने की उम्मीद है और इसके तुरंत बाद टेंडर लगाकर आवेदन आते ही ही अलॉटमेंट कर दी जाएगी।
नालों की स्लैब से उठाएंगे सामान, रेहड़ी धारकों पर होगी कार्रवाई
नप अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बस स्टैंड रोड पर बनाए गए नाले की स्लैब पर दुकानदार अपना सामान रखकर अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं। अगले सप्ताह की शुरुआत में बस स्टैंड रोड पर अभियान चलाकर स्लैब पर रखे सामान को हटवाया जाएगा और इसके बाद भी अगर कोई दुकानदार बाज नहीं आता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नप अधिकारियों की प्लानिंग के मुताबिक सड़क पर रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

बस स्टैंड रोड का डस्टबिन प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में
करीब पांच माह पहले नप अधिकारियों ने बस स्टैंड रोड पर छोटे डस्टबिन रखने की योजना तैयार की थी। इसके तहत नगर परिषद को डिवाइडर पर हर 50 मीटर के बाद स्थाई छोटा डस्टबिन लगाना था। पांच माह बीत जाने के बाद भी सेनेटरी शाखा की यह प्लानिंग सिरे नहीं चढ़ पाई। फिलहाल तो नप अधिकारी प्लानिंग तैयार करने तक ही सीमित नजर आ रहे हैं। डस्टबिन प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में पड़ा होने से दुकानदारों को कूड़ा निस्तारण में समस्याएं आ रही हैं। इस सड़क पर दुकानदारों के विरोध के चलते नप बड़े डस्टबिन भी नहीं रख पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
बस स्टैंड रोड का हम जल्द ही सौंदर्यकरण करवाएंगे। सड़के दोनों तरफ कच्ची जगह पर टाइलें बिछाई जाएंगी और इससे पहले यहां से अतिक्रमण हटाया जाएगा। हमने एस्टिमेट तैयार कर प्रशासनिक स्वीकृति ले ली है और बजट राशि आते ही कार्रवाई हम शुरू कर देंगे।
हरीकिशन शर्मा, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed