{"_id":"598e02b94f1c1bde5b8b471b","slug":"111502479033-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं आए स्वास्थ्यमंत्री, अफसरों ने निपटाए आठ परिवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं आए स्वास्थ्यमंत्री, अफसरों ने निपटाए आठ परिवाद
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं आए स्वास्थ्यमंत्री, अफसरों ने निपटाए आठ परिवाद
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में स्वास्थ्यमंत्री नहीं आए। इस पर शुक्रवार को डीसी रोहताश सिंह खरब की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कुल 13 में से आठ परिवादों को मौके पर निपटारा किया, जबकि पांच परिवादों को अगली बैठक के लिए लंबित रख दिया गया। इस दरम्यान बैठक में डीसी ने गलत शिकायतें देने पर दो शिकायतकर्ताओं को लताड़ा। वहीं अधिकारियों को भी मामले जल्द से जल्द सुलझाने के कड़े निर्देश दिए।
डीसी रोहतास सिंह खरब ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कष्ट निवारण समिति की बैठक में आई समस्याओं को गंभीरता से लें और जल्द से जल्द उनका समाधान करें। अगली बैठक में लंबित रखे गए परिवादों में चोपड़ा गार्डन यमुनानगर निवासी मुकेश दाबडा की संत थॉमस स्कूल जगाधरी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की शिकायत, नीलगिरी वुड क्राफ्ट और वाल्कोनो प्लाईवुड इंडस्ट्रीज जोड़िया के ज्ञानेश्वर क्वात्रा की पानी की निकासी न होने की आदि शामिल हैं। डीसी रोहतास सिंह खर्ब ने नीलगिरी वुड क्राफ्ट व वाल्कोनो प्लाईवुड इंडस्ट्रीज जोड़िया के ज्ञानेश्वर क्वात्रा की बरसात के पानी की निकासी के परिवाद में कमेटी का गठन किया। जिसमें जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य पवन बिट्टू व वीरेंद्र त्यागी तथा जन स्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग व लोक निर्माण विभाग(भवन एवं मार्ग) के कार्यकारी अभियंताओं को शामिल किया गया है जो इस स्थान का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि फैक्ट्री के नीचे से कैसे पानी की सही निकासी हो सके ताकि सड़क और कॉलोनियों में पानी का भराव न हो सके।
समिति के सदस्यों ने उठाया ओवरलोडिंग का उठाया मुद्दा
बैठक में समिति के सदस्यों ने डीसी के समक्ष शहरी क्षेत्र में ऑवरलोडिंग का मुद्दा उठाया। डीसी रोहतास सिंह खरब ने बताया कि पहले की अपेक्षा अब ऑवरलोडिंग काफी कम हो रही है क्योंकि इस दिशा में विशेष अभियान चलाकर भी वाहनों के चालान किए गए हैं और गत दो-तीन महीने में एक करोड़ 20 लाख रुपये की राशि जुर्माने के रूप में ऑवरलोड वाहनों से वसूली गई है। ऑवरलोडिंग पर पूर्णत: अंकुश लगाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में बढ़ाई जाए डॉक्टरों की संख्या
समिति के सदस्यों की बैठक में सिविल अस्पताल में डॉक्टराें की संख्या कम है। इस पर डीसी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि यमुनानगर व जगाधरी के सिविल अस्पतालों में मरीजों को दवाई लेने के लिए पर्चियां बनवाने की खिड़कियों की संख्या बढ़ाई जाए जिस पर सिविल सर्जन ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सुधार लाया जाएगा ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
ये भी रखे मुद्दे
बैठक में समिति के सदस्यों ने नगर निगम की अधिकतर स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत की। जिस पर नगर निगम के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि दस दिनों में व्यवस्था में सुधार करें और यदि संबंधित एजेंसी/ठेकेदार यह कार्य करने में असमर्थ हैं तो अन्य किसी नई एजेंसी को यह कार्य सौंपा जाए। उन्होंने गैर सरकारी सदस्यों की मांग पर शाहबाद, अंबाला व सढौरा में लड़कियों को शिक्षा ग्रहण करने की दिशा में आ रही दिक्कत को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा राज्य परिवहन के संबंधित अधिकारी को मौके पर निर्देश दिए कि हरियाणा सरकार लड़कियों को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध करा रही है, वहीं उन्हें नि:शुल्क बस सेवाएं भी शिक्षा ग्रहण करने के लिए उपलब्ध कराई जा रही हैं। लड़कियों को शिक्षा ग्रहण करने के संबंध में बस सेवा में किसी प्रकार की दिक्कत न आए और संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर लड़कियों के लिए अलग से भी बस सेवाएं उपलब्ध करवाएं। इसके साथ-साथ सढौरा के बाजार में वर्षा के पानी से असुविधा होने के संबंध में इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि वे तुरंत इस समस्या का समाधान करें।