फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   110 new coronas found infected with health, safety, business people

स्वास्थ्य, सुरक्षा, बिजनेस से जुड़े लोगों सहित 110 नए कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 10 Nov 2020 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
110 new coronas found infected with health, safety, business people
त्योहारी सीजन में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन, शिक्षक, सामाजिक लोगों के अलावा बिजनेस से जुड़े 110 नए संक्रमितों की सोमवार को पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8686 पहुंच गया है, इसमें से 1108 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में सोमवार को 44 संक्रमित पीजीआईएमएस में और 1064 होम आइसोलेशन में हैं। विभाग की ओर से सोमवार को जिले में 1291 सैंपल भरे गए हैं। अब तक जिले में विभाग की ओर से एक लाख 68 हजार से अधिक कोरोना के सैंपल लिए जा चुके हैं। जांच रिपोर्ट की बात करें तो 5.16 प्रतिशत के हिसाब से जिले में कोरोना के नए संक्रमित मिल रहे हैं और रिकवरी रेट 86.3 पहुंच गया है। अब तक जिले में 7495 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

यहां लगातार बढ़ रहे संक्रमित
कलानौर, जगदीश कॉलोनी, निंदाना, महम, बलंबा, रेलवे रोड, मॉडल टाउन, आर्य नगर, जनता कॉलोनी, शक्ति नगर, प्रेम नगर, सुभाष नगर, शिवाजी कॉलोनी, जवाहर नगर, नौ कृपाल नगर, सेक्टर चार, अमृत कॉलोनी, बैंसी, किलोई, आदर्श नगर, न्यू विशाल नगर, चुन्नीपुरा, सेक्टर दो, काठमंडी, गुरुनानक पुरा, पाडा मोहल्ला, संजय नगर, खरावड़, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, सेक्टर तीन, पीजीआईएमएस गर्ल्ज हॉस्टल, अनाज मंडी, सेक्टर चार, देव कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, नई अनाजमंडी, सुनारिया जेल, बाबा मस्तनाथ नगर, आदर्श नगर, राम नगर, श्रीनगर, बड़ा बाजार, ग्रीन रोड, पटेल नगर, सुभाष नगर, विकास नगर, पिथवाड़ा, चिन्योट कॉलोनी, सुखपुरा, सेक्टर एक, जवाहर नगर, प्रीत विहार, मॉडल टाउन, दुर्गा कॉलोनी, कैलाश कॉलोनी आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed