फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रेवाड़ी में मधु से पीएम का संवाद

रेवाड़ी में मधु से पीएम का संवाद

Fri, 01 Mar 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी में मधु से पीएम का संवाद
एक बजकर 46 मिनट पर मधु ने पीएम से पूछा- आज जो पूरे भारत में विश्वास है, वह पहले कभी नहीं देखा
विज्ञापन

चार मिनट तक दिए जवाब में पीएम ने कहा- मन में कुछ कर गुजरने की इच्छा है तो सब कुुछ मुमकिन है

पीएम बोले- पहले भारत को सांप-सपेरों के लिए जानते थे, सड़क पर फैली गंदगी के रूप में चित्रण होता है, आज स्वच्छता की चर्चा है

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। प्रधानमंत्री के महासंवाद कार्यक्रम में रेवाड़ी जिले की भाजपा महिला मोर्चा की खोल मंडल की अध्यक्ष मधु यादव को पीएम से संवाद का मौका मिला। हिमाचल प्रदेश के लोगों से संवाद के बाद प्रधानमंत्री ने रेवाड़ी में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में खरसानकी निवासी मधु यादव से बात की। मधु ने एक बजकर 46 मिनट पर प्रधानमंत्री से सवाल पूछा। प्रधानमंत्री ने चार मिनट तक मधु के सवाल के जवाब दिए। एक बजकर 50 मिनट पर कार्यक्रम संपन्न हो गया।
मधु यादव ने रेवाड़ी जिला वासियों की ओर से सादर प्रमाण किया और कहा कि अपने जीवन में कई दशक और कई सरकारें देखी हैं, लेकिन आज जो पूरे भारत में विश्वास है, वह कभी नहीं देखने को मिला। ये सब कैसे हुआ है।
विज्ञापन

पीएम बोले कि रेवाड़ी की धरती, वीरों की धरती है। आज जब रेवाड़ी से कॉन्फिडेंस की बात निकली है, तो मुझे लगता है कि रेवाड़ी का स्वभाव ही ऐसा है। जब मन में कुछ कर गुजरने की इच्छा हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। जो सरकारें जन सहभागिता को प्राथमिकता देती हैं उनके लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है। आप का सवाल बहुत स्वाभाविक है कि पहले भी सरकारें थी। उनकी भी योजनाएं थीं लेकिन कॉन्फिडेंस नहीं था। हममें कॉन्फिडेंस आया तो दुनिया में भी भारत को देखकर कॉन्फिडेंस आया है। आज देश की सही तस्वीर दुनिया के सामने आई है। पहले भारत को सांप-सपेरों के लिए जाना जाता था, पहले भारत का चित्रण सड़क पर फैली गंदगी के रुप में होता था। आज देश की स्वच्छता पर चर्चा हो रही है। भारत को बेहतर निवेश के रुप में जाना जाता है। अब भारत को एलईडी विकास के रुप में पहचाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले फिल्मों में अटैक कैसे हुआ दिखाते थे, आज अटैक करने का जिक्र होता है
पीएम ने कहा कि पहले भारत में फिल्में बनती थी कि देश पर कैसे अटैक हुआ, अब फिल्में बनती हैं कि भारत कैसे अटैक करता है। भारत ने हर क्षेत्र में अपने आप को साबित किया है। सोलर एलाइंस जैसे प्रोजेक्ट इसका उदाहरण है। पीएम ने कहा कि नमो एप पर जाकर सेल्फी लेकर दोस्तों के साथ-साथ मुझे भी शेयर करें। उन्होंने कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। महासंवाद के बीच में मोदो-मोदी के जमकर नारे लगे।

खोल मंडल की अध्यक्ष हैं मधु
खरसानकी गांव निवासी स्नातक पास मधु यादव गृहिणी है। उनके पति रवीन सीआरपीएफ में हैं और इन दिनों सुनारियां में तैनात है। संवाद कार्यक्रम में भाग लेने आई मधु ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि पीएम से सीधे प्रश्न करने का मौका मिलेगा। मधु ने कहा कि यह उनके जीवन का सुनहरा पल है। वह करीब आठ साल से भाजपा के साथ जुड़ी हैं, खोल मंडल की अध्यक्ष हैं। मधु बोलीं-अभी तक विधायक से बातचीत होती थी। पहली बार पीएम से बातचीत हुई, बेहद खुश हूं।


मुख्यमंत्री ने जब सुझाव पेटिका में डाला संकल्प पत्र
रेवाडी में संगठन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सर्वप्रथम भाजपा द्वारा कार्यक्रम स्थल पर रखी गई भारत के मन की बात- मोदी जी के साथ सुझाव पेटिका में संकल्प पत्र डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी का अनुशासित सिपाही है। लोकसभा चुनाव में पार्टी को सभी तक पहुंचाने में कार्यकर्ता का अहम योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि संगठन संवाद कार्यक्रम के जरिये पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का संकल्प लेते हुए बूथों को मजबूत करने की दिशा में काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed