फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   भारतीय सेना की कार्रवाई पर आमजन की राय

भारतीय सेना की कार्रवाई पर आमजन की राय

Wed, 27 Feb 2019 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना की कार्रवाई पर आमजन की राय
भारतीय सेना की कार्रवाई पर आमजन की राय
विज्ञापन


भारतीय सेना ने आतंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। भारतीय सेना के इस जज्बे को कभी नहीं भुलाया जा सकता। भारतीय सेना दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है। आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। देश की सेना ने अपने वीर शहीदों का बदला लिया है। और दुनिया को संदेश दे दिया है कि राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है। देश के तमाम जवानों का अभिनंदन करता हूं।
-मनीष कुमार ग्रोवर, सहकारिता मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय वायु सेना ने पुलवामा हमले के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। क्योंकि बातचीत से न मानने वाले को इस तरह जवाब देना आवश्यक हो जाता है। देश को ऐसे समय में एकजुट होने और अलर्ट रहने की जरूरत है। भारत की जवाबी कार्रवाई को पूरे विश्व ने देखा है और सभी समर्थन भी कर रहे हैं। यही भारत की सबसे बड़ी जीत है।
विज्ञापन

-महामंडलेश्वर कपिलपुरी, गद्दीनशीन, गोकर्ण धाम बाबा लक्ष्मणपुरी डेरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शेर हैं, जो कहा वह कर दिखाया। आज विश्वभर में भारत की वायु सेना के शौर्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय की चर्चा है। पीएम मोदी ने बता दिया है कि उनका सीना 56 इंच से भी कहीं अधिक है। देश उनके साथ है और उन्होंने 40 जवानों की शहादत का बदला 400 से अधिक आतंकियों के खात्मे से ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महंत कर्णपुरी, बाबा बालकपुरी धाम

सरकार आतंकियों के खिलाफ जो भी कार्रवाई करती है, पूरा देश साथ है। हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है, वायु सेना ने जो कर दिखाया है उससे पाकिस्तान के आतंकी संगठनों को जवाब मिल गया होगा कि हिंदुस्तान आतंक को सहन नहीं करेगा। पुलवामा हमले में चूक कहां हुई, सरकार को इसकी भी जांच करानी चाहिए। इससे भविष्य में दुश्मन कोई आतंकी वारदात को अंजाम नहीं दे पाएगा।

-वरुण गोयल, उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस रोहतक

पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों के खिलाफ बिल्कुल सही कदम उठाया है। पूरा देश सेना व सरकार के साथ है। ऐसे समय पर हर किसी के लिए देश की सुरक्षा व सम्मान सबसे ऊपर है। इस जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में पनाह ले रहे आतंकियों को सबक ले लेना चाहिए कि अब भारत किसी भी आतंकी हमले को सहन नहीं करेगा। भारत ईंट का जवाब पत्थर से देने को तैयार है।
-मनमोहन गोयल, मेयर


वायु सेना के हमले के बाद सोशल मीडिया पर चल रहे कमेंट
-आज डेड बनने जैसी फील आ रही है...क्यों बेटा... लॉलीपॉप लेगा या टमाटर
-व्यक्तित्व को बोलने की जरूरत नहीं है, यही हमारा अस्तित्व है
-हिंदुस्तान की मार के निशां हर जगह दिखेंगे, सरहद पार की मिट्टी में
-56 इंची सीने की छूट का असर, भारतीय सेना ने दिखा दिया जलवा, ये तो शुरुआत है
-पाकिस्तान विल कंप्लेन टू यूएन...कपिल सिब्बल मे एडवाइज देम लीगल ट्रिक्स
-पनाह दोगे, फनाह कर देंगे...जय हिंद
-आर्मी स्ट्राइक का सबूत मांगा तो जनता तीतर बना देगी
-जहन्नुम में खलबली...एकाएक 300 के आ जाने से 72 हूरों पर भारी दबाव
-आपको मोदी पर भरोसा हो या ना हो, पाकिस्तान को जरूर है कि मोदी मारेगा बहुत
-पाकिस्तानी आतंकियों के लिए खुशखबरी, अब मरने के लिए हिंदुस्तान नहीं आना पडे़गा, घर में ही मार देंगे
-सर्जिकल स्ट्राइक करने को कहा और कर दी एयर स्ट्राइक...यह चीटिंग है
-वेलेंटाइन डे पर आतंकियों ने हमारे जवानों का खून बहाया और हमारी सेना ने इसका बदला लिया
-मोदी जी जल्दी करो दो दिन बार भूगोल का पेपर है, विश्व के मानचित्र पर पाकिस्तान रहेगा या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed