फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नशे में ईंट मारकर कर दी बड़े भाई की हत्या

नशे में ईंट मारकर कर दी बड़े भाई की हत्या

Fri, 03 Aug 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
नशे में ईंट मारकर कर दी बड़े भाई की हत्या
नशे के तैश में ईंट मारकर की बड़े भाई की हत्या
विज्ञापन

ओढां। गांव शेखूपुरिया में शराब के नशे में तैश में आए एक व्यक्ति ने बड़े भाई के सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे प्लॉट को लेकर विवाद होना सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 56 वर्षीय चिरंजी लाल अपने छोटे भाई रामजी लाल के साथ रहता था। दोनों भाई गांव में भूमि हिस्से पर लेकर काश्त कर रहे थे। बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे चिरंजी लाल रोजमर्रा के अनुसार शराब पीकर घर लौटा। उधर रामजी लाल ने भी शराब का सेवन किया हुआ था। हत्यारोपी के मुताबिक उसने चिरंजी लाल को खाना खाकर नोहरे में जाकर सोने के लिए कहा था। आरोप है कि इस बात से गुस्साए चिरंजी लाल ने रामजी लाल को थप्पड़ मार दिया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों भाईयों ने ईंट उठा लीं और एक-दूसरे पर वार कर दिए। इस झगड़े में रामजी लाल के मुंह व पीठ पर गंभीर चोटें लगी हैं। जिसके बाद गुस्से से आगबबूला हुए रामजी लाल ने चिरंजी लाल के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ दो वार किए। जिसके बाद चिरंजी वहीं गिर गया। गंभीर चोट के बाद चिरंजी लाल को परिजन सिरसा के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी अनिल सोढी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। वहीं घटना के बाद हत्यारोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया।
दोनों भाई रहते थे साथ
चिरंजी लाल व रामजी लाल 6 भाई हैं। चिरंजी लाल 5 भाईयों में से बड़ा था। 30 वर्ष पूर्व चिरंजी लाल की पत्नी किन्हीं कारणों से उसे छोड़ कर चली गई थी। जिसके बाद से चिरंजी लाल ने दूसरी शादी नहीं करवाई। दोनों भाई गांव में एक किसान की लगभग 14 एकड़ भूमि पर काश्त कर रहे थे। चिरंजी लाल ने अपने छोटे भाई रामजी लाल के लड़के प्रवीण को गोद लिया था। रामजी लाल अक्सर घर पर ही रहता था। जबकि चिरंजी व उसका बेटा प्रवीण ही खेती संभालते थे। चिरंजी लाल खरीफ की फसल के बाद गोद लिए बेटे की शादी करने की सोच रहा था। दोनों भाईयों के इकट्ठे ही 2 प्लॉट थे।
विज्ञापन

हत्या करने का नहीं था इरादा
हत्यारोपी रामजी लाल ने घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि वह चिरंजी लाल को मारना नहीं चाहता था। लेकिन जब बड़े भाई ने उसे थप्पड़ मारा तो वह नशे में गुस्से पर अपना नियंत्रण खो दिया और अपराध कर दिया। हत्यारोपी के मुताबिक उन्होंने आपस में पहले कभी भी लड़ाई नहीं की। चिरंजी उसके लिए पिता के समान था। लेकिन नशे व गुस्से में वह सब-कुछ भूल बैठा। घटना के बाद चिरंजी लाल की बहन गुड्डी देवी ने विलाप करते हुए कहा कि उसका भाई चिरंजी बिल्कुल सीधे स्वभाव का था। लेकिन इस हत्यारे ने उसके भाई की बेवजह जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स:
मृतक के भाई रामस्वरूप के ब्यान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। झगड़ा प्लॉट को लेकर हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-अनिल सोढी, एसएचओ बड़ागुढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed