फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हरियाणा के डाकघरों में शुरू होगा पेमेंट बैंक

हरियाणा के डाकघरों में शुरू होगा पेमेंट बैंक

Thu, 01 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के डाकघरों में शुरू होगा पेमेंट बैंक
अमर उजाला खास
विज्ञापन


एक सप्ताह के अंदर हरियाणा के डाकघरों में शुरू होगा पेमेंट बैंक
- सीधे किसानों के खातों में जा सकेगी मुआवजा राशि
महबूब अली
रोहतक।
लोगों के लिये खुशखबरी है। जल्द ही हरियाणा के विभिन्न स्थानों के डाकघरों में पेमेंट बैंक शुरू होगा। जिसकी तैयारियां जोरों पर है। पेमेंट बैंक शुरू होने के बाद किसानों के खाते में सीधी मुआवजा राशि जा सकेगी। इसके व्यापारियों को भी सुविधा होगी।
पिछले काफी समय से डाकघरों में पेमेंट बैंक खोले जाने की तैयारियां चल रही थी। रोहतक के मुख्य डाकघर में इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है। प्रवर डाकपाल डीवी सैनी ने बताया कि पेमेंट बैंक रोहतक समेत हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर खोले जायेंगे। इसके लिये स्टाफ की भी जहां तैनाती कर दी गई है वहीं उपकरण भी मंगवा लिये गये है। इससे किसानों का फसल बीमा, या फिर मुआवजा राशि सीधे पीड़ित के एकाउंट में आ सकेगी। यहीं नहीं कैशलेस व्यवस्था भी रहेगी। यदि कोई छोटे व्यापारी गांव से ही बड़े व्यापारी को कैश का भुगतान करना चाहता है तो डाकघर के माध्यम से किया जा सकेगा। पेमेंट बैंक का उद्देश्य लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं कराना है। जागरूकता अभियान चलाकर भी लोगों को पेमेंट बैंक के बारे में जानकारियां दी जाएगी। इसमें सामाजिक संगठनों का भी सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


लोगों को विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जनता कॉलोनी में डाक विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारियां दी गई। सुकन्या से लेकर आवृत्ति जमा योजना के बारे में बताया। प्रवर डाकपाल डीवी सैनी ने बताया कि अन्य स्थानों पर जाकर भी लोगों को डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारियां दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed