फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मात्र 15 आटो के चालान कर पीठ थपथपा रही पुलिस, आटो को खड़े करने तक का स्टैंड निर्धारित नहीं

मात्र 15 आटो के चालान कर पीठ थपथपा रही पुलिस, आटो को खड़े करने तक का स्टैंड निर्धारित नहीं

Wed, 28 Feb 2018 02:52 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
मात्र 15 आटो के चालान कर पीठ थपथपा रही पुलिस, आटो को खड़े करने तक का स्टैंड निर्धारित नहीं
अमर उजाला पड़ताल
विज्ञापन


सिर्फ 15 चालान कर पीठ थपथपा रही पुलिस, ऑटो खड़े करने का स्टैंड भी निर्धारित नहीं
- अमर उजाला ने कई स्थानों पर खड़े होने वाले ऑटो की पड़ताल की
- सड़कों पर ही ऑटो को खड़े कर यात्रियों को बैठाते नजर आये चालक
- इस कारण कई स्थानों पर लगा मिला जाम, पुलिस खानापूर्ति करती आई नजर

महबूब अली
रोहतक।
फिर से सम विषम फार्मूले को लागू करने के बाद मात्र 15 ऑटो के चालान कर पुलिस भले ही खुद ही पीठ थपथपा रही हो। मगर अभी भी इन ऑटो के कारण ही जहां शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही है। वहीं ऑटो चालक नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे है।
ऑटो खड़े करने का कोई स्टैंड निर्धारित न होने के कारण चालक जहां चाहे, ऑटो को खड़े कर यात्रियों को बैठा रहे हैं। जिसके कारण विभिन्न चौराहों पर जाम की भी स्थिति बनती है। मंगलवार को अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की तो अधिकतर ऑटो चालक नियमों का न सिर्फ उल्लंघन करते नजर आए। वहीं जाम के कारण वाहन चालक भी परेशान दिखाई दिये। अमर उजाला टीम को पड़ताल के दौरान कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन


स्थान : शांतमाई चौक
समय : 1 बजे
यहां पर सड़क किनारे एक ऑटो खड़ा हुआ था और चालक यात्रियों को ऑटो में बैठा रहा था। इसके अलावा दिल्ली रोड की तरफ से आने वाले ऑटो को भी चालक यहीं पर रोक रहे थे। यात्री सुनील ने बताया कि प्रतिदिन चालक ऑटो को यहीं पर रोकते हैं। जिसके कारण जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान : छोटू राम चौक
समय : दोपहर 2 बजे
यहां पर सड़क किनारे ही तीन चालक ऑटो में यात्रियों को बैठा रहे थे। लोगों ने बताया कि प्रतिदिन इसी तरह से चालक सड़क पर ही ऑटो को खड़ा कर यात्रियों को बैठाते हैं।

स्थान : एमडीयू गेट नंबर दो
स्थान : 3 बजे
यहां पर कई ऑटो सड़क पर ही यात्रियों को बैठाने के लिये खड़े हुये थे। सड़क पर ऑटो के कारण जाम की भी स्थिति बनी थी।

स्थान : पावर हाउस
समय : 3.30 बजे
यहां पर भी सड़क पर ही तीन ऑटो यात्रियों को बैठाने के लिये खड़े हुये थे। जो यहां से सोनीपत रोड के लिये यात्रियों को बैठा रहे थे।

इसके अलावा शीला बाइॅपास, सोनीपत रोड, दिल्ली रोड पर भी इसी तरह से चालक ऑटो को सड़क पर ही खडे कर यात्रियों को बैठाते नजर आये। जिसके कारण काफी देर तक तो विभिन्न स्थानों पर जाम की भी स्थिति बनी रही।

ऑटो के स्टैंड निर्धारित किये गये है। यदि स्टैंड पर चालक ऑटो को खड़े नहीं कर रहे हैं तो जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा। बिना परमिट वाले ऑटो का ब्योरा तैयार करा लिया गया है।
- पंकज नैन, एसपी रोहतक

बिना परमिट के दौड़ रहे ऑटो के खिलाफ अभियान चला दिया गया। इसके अलावा सम व विषम फार्मूला भी प्रयोग किया जा रहा। हर सोमवार को सम-विषम फार्मूला भी प्रयोग किया जा रहा है। जल्द लोगों को जाम से भी मुक्ति मिलेगी
- गुरुदेव सिंह, टीएसआई रोहतक

टीएसआई के अनुसार शहर में करीब 8700 ऑटो परमिट वाले दौड़ रहे हैं। वहीं आठ हजार से अधिक ऑटो बिना परमिट वाले हैं। कई बार तो यात्रियों को बैठाने को लेकर भी ऑटो चालक आपस में भिड़ बैठते हैं। कई बार इसको लेकर हंगामा भी हो चुका है।

पुलिस के सामने सड़क पर खड़े होते हैं ऑटो
शायद ही कोई दिन बीतता हो जो शहर के विभिन्न स्थानों पर सड़क पर ही पुलिस के सामने चालक ऑटो को खड़ा करते है। पुलिस भी सब कुछ देखते हुये अनजान बनी रहती है। जिसका खामियाजा जाम के रुप में यात्रियों व दुकानदार को भुगतने को मजबूर होना पड़ता है। अब देखना यह है कि पुलिस बिना परमिट वाले ऑटो व बेतरतीब ढंग से आटो को खड़े करने वालों पर शिकंजा कस पाती है या नहीं।



कमाई में भी होगा इजाफा
डीएसपी ट्रैफिक डॉ. रविंद्र का कहना है कि सम विषम फार्मूला लागू होने के बाद ऑटो चालकों की कमाई में भी इजाफा होगा। साथ ही जाम से निजात मिल सकेगी। अगले सोमवार को सम संख्या वाले ऑटो चालकों के खिलाफ अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed