फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जाट

जाट

Sun, 18 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
जाट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
बलिदान दिवस को लेकर जाट समाज के द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राशलवाला चौक के धरना स्थल पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भीड़ जुटने केे हालात को देखते हुए प्रशासन के द्वारा पहले घोषणा कर दी गई थी कि धरनास्थल के 15 किलोमीटर दायरे में नेट सेवाएं ठप रहेंगी।
वहीं, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दूसरे जरूरी कदम भी प्रशासन के द्वारा उठाए गए हैं। जाटों द्वारा भी शनिवार को ही शामियाना लगा दिया गया है। वर्तमान में जिस हिसाब से शामियाना लगाया गया है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भीड़ पांच हजार से कम ही रहेगी।
विज्ञापन

81 ड्यूटी मजिस्ट्रेट देंगे ड्यूटी
जाट बलिदान को देखते हुए प्रशासन ने जिले भर में 81 ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को तैनात कर रखा है। रविवार के दिन भी जिले भर के तमाम सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे तथा सभी कर्मचारियों का अवकाश रद्द किया गया है। वहीं, मेडिकल स्टाफ को भी अलर्ट पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की सभी 16 एंबुलेंस स्टैंड बॉय मॉड पर रहेंगी। वहीं इमरजेंसी के सभी चिकित्सक दिन भर ड्यूटी पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरा मिलिट्री की आठ कंपनी तैनात
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के द्वारा प्रस्तावित बलिदान दिवस भले ही शांतिपूर्वक ढंग से किए जाने की बात कही जा रही है लेकिन पुलिस प्रशासन अपनी तैयारियों में कोई चूक नहीं कर रहा। जिले में आठ पैरा मिलिट्री की कंपनियां तैनात की गई हैं। वहीं जिला पुलिस रिजर्व के तौर पर रखी गई है। जिले भर के पुलिसकर्मियों को नाकों पर तैनाती दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न बने।
शांतिपूर्वक देंगे श्रद्धांजलि : बबला
जाट आरक्षण आंदोलन 2016 के दौरान मारे गए युवाओं को राशलवाला चौक पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। उनकी ओर से कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्वक ढंग से आयोजित किया जाएगा। राशलवाला चौक पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन से मंजूरी ली जा चुकी है। श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक व अशोक बल्हारा भी पहुंचेंगे। सभा के दौरान मृतक युवकों के परिवारजनों को भी सम्मानित किया जाएगा।

- जितेंद्र रईया उर्फ बबला, जिला प्रधान, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति झज्जर।
कानून व्यवस्था के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध : बालन
एसएसपी बी सतीश बालन के अनुसार कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। शहर के लोगों को दिक्कत न आए, इसके लिए रैली वाले वाहनों को बाईपास से निकाला जाएगा। नाकों पर पुलिस के जवान पूरी व्यवस्था को संभालेंगे। वे जिला के लोगों से शांति व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने की अपील करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed