{"_id":"5a7b70024f1c1bd34b8b7693","slug":"101518039042-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच गांव के ग्रामीणों के लिये एक भी बस नहीं, जीएम को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच गांव के ग्रामीणों के लिये एक भी बस नहीं, जीएम को घेरा
Updated Thu, 08 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों का आरोप- कई बार कर चुके मांग
निजी वाहनों में अधिक किराया खर्च कर जाने को मजबूर ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रोहतक-सोनीपत मार्ग पर पड़ने वाले पांच गांव के ग्रामीण पिछले कई दिन से एक भी बस नहीं चलने से परेशान है। परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को रोडवेज महाप्रबंधक से मामले की शिकायत की। जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
रुड़की गांव के सरपंच शमशेर, फरमाना गांव के सरपंच वीरेंद्र, भठवाल के सरपंच सरोज बाला, निजामपुर माजरा के मुकेश कुमार व पोलंगी गांव के सरपंच संजय कुमार ने बताया कि करीब दो माह से रोहतक-सोनीपत मार्ग पर चलने वाली बस को बंद कर दिया गया है। जिसके कारण पांचों गांव के ग्रामीणों को एक से दूसरे स्थान पर जाने में परेशानी का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है। आरोप है कि कई बार इस मार्ग पर बस चलवाने की मांग की जा चुकी है मगर मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। जबकि यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री सफर करते है। बस के न चलने के कारण पांचों गांव के ग्रामीणों को प्रतिदिन निजी वाहनों में अधिक रुपये खर्च जाने को मजबूर होना पड़ता है। इस बारे में रोडवेज के महाप्रबंधक राहुल जैन का कहना है कि ग्रामीणों की समस्या का जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा। ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।