फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आचार्य बलदेव के दिखाए रास्तों पर चलें सभी: राज्यमंत्री

आचार्य बलदेव के दिखाए रास्तों पर चलें सभी: राज्यमंत्री

Mon, 29 Jan 2018 04:00 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
आचार्य बलदेव के दिखाए रास्तों पर चलें सभी: राज्यमंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
दयानंद मठ में रविवार को आचार्य बलदेव के द्वितीय स्मृति दिवस पर प्रांतीय आर्य महासम्मेलन हुआ। इसमें देश भर से साधु सन्यासी और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ. देवव्रत, राज्यपाल मेघालय गंगाप्रसाद आर्य और मानव संसाधन एवं विकास राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह यज्ञ में शामिल हुए। सभी ने आचार्य बलदेव जी महाराज को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडीएच दिल्ली के आचार्य धर्मपाल ने की।
मानव संसाधन एवं विकास राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने आचार्य बलदेव जी महाराज से प्रेरणा लेकर उनके बताएं रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनका जीवन अनुकरणीय हैं। मेघालय के राज्यपाल गंगाप्रसाद आर्य ने सत्यार्थ प्रकाश सर्वश्रेष्ठ पुस्तक बताया। उन्होंने कहा कि सत्यार्थ प्रकाश को जीवन में उतारना चाहिए। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ. देवव्रत ने आचार्य को श्रद्धांजलि देते हुए जीरो बजट खेती के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में किसानों को इसकी ट्रेनिंग कराई जाएगी। सुबह नौ से 10 बजे तक यज्ञ हुआ, जिसके ब्रह्मा आचार्य कर्मवीर जो परोपकारी सभा अजमेर की ओर से आए थे। स्वतंत्रतानंद बहुउद्देश्यीय सभागार में विभिन्न प्रकाशकों ने पुस्तक स्टॉल लगाए। जिनमें धार्मिक और सामाजिक पुस्तकों को जगह दी गई। कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य बलदेव जी महाराज के व्यक्तित्व एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया। आर्य प्रतिनिधि सभी हरियाणा के प्रधान मास्टर रामपाल आर्य ने कहा कि आचार्य बलदेव जी महाराज की तरह सभी सामाजिक बुराइयों को दूर करने का प्रयास करते रहेंगे। जिसके लिए कर्मठ कार्यकर्ताओं को वेद प्रचार समिति की गठन किया गया है। जो अब तक हरियाणा के 1709 गांवों में वेदों का प्रचार कर चुकी है। अगले छह महीनों में हरियाणा के सभी गांवों में प्रचार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही सभा की साप्ताहिक पत्रिका आर्य प्रतिनिधि को पाक्षिक कर विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सभा के मंत्री उमेद शर्मा ने बताया कि आचार्य बलदेव जी महाराज ने गो संरक्षण और गो संवर्धन पर विशेष कार्य किया, इस अभियान को और भी गति दी जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर आर्य जगत की भजन उपदेशिका अंजलि आर्य समेत कुलदीप भास्कर एवं सत्यपाल आर्य ने मधुर भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर मौजूद मुख्य लोगों में सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान सुरेश चंद्र, एमडीयू में संस्कृत के विभागध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार, मुख्यमंत्री सलाहकार योगेंद्र मलिक, ओममुनि, विनय आर्य, धर्मदेव विद्यार्थी, डॉ. प्रमोद योगार्थी, सुमित्रा आर्य, बलेश्वरानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed