{"_id":"5a6248674f1c1b8d268b553f","slug":"101516390503-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने किया था पीड़िता से दुष्कर्म, आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर ने किया था पीड़िता से दुष्कर्म, आरोपी काबू
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर ने किया था छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी काबू
चरखी दादरी।
सदर थाना पुलिस के क्षेत्र के एक गांव में सामने आए गैंगरेप के मामले ने शुक्रवार को नया मोड़ ले लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि गैंगरेप का आरोप लगाने वाली छात्रा के साथ गांव निवासी एक किशोर ने ही दुष्कर्म किया था। वहीं, पुलिस ने नाबालिग आरोपी को काबू कर जब गहनता से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के खुलासे के बाद पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि इस संबंध में गैंगरेप की बजाय किशोर द्वारा दुष्कर्म करने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने गैंगरेप के आरोपियों को भी क्लीन चिट नहीं दी है। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी मामले की जांच चल रही है। वहीं, घटना के बाद शुक्रवार को महिला आयोग की टीम भी दादरी पहुंची। महिला पुलिस थाने में टीम ने पहले डीएसपी हेडक्वार्टर से इस संबंध में पूछताछ की तो फिर पीड़िता के परिजनों से भी घटना की जानकारी ली। वहीं, परिजनों का कहना है कि छात्रा की तबीयत में सुधार न होने पर उसे भिवानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
गौरतलब है कि वीरवार को महिला पुलिस थाने में क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप करने की शिकायत पुलिस के पास पहुंची थी। महिला थाने पहुंची पीड़िता की पुलिस ने महिला अधिवक्ता की मौजूदगी में काउंसलिंग भी कराई थी। इस दौरान छात्रा ने कार सवार चार युवकों द्वारा चाकू के बल पर उसका अपहरण करने और गाड़ी में उसे एक सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे। पीड़िता का आरोप था कि चारों आरोपियों में से वह केवल एक को ही पहचान पाई जबकि तीन युवक अज्ञात थे। इस आधार पर पुलिस ने गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। एसपी हिमांशु गर्ग के निर्देश पर पुलिस ने हाथ लगे कुछ सबूतों की जांच की तो मामला ही उल्टा मिला। जांच के दौरान पीड़िता की कॉल डिटेल खंगालने पर गांव निवासी एक किशोर के शामिल होने का शक हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर उससे गहनता से पूछताछ की तो उसने सारी बात पुलिस के सामने बता दी। किशोर ने बताया कि 15 जनवरी की रात करीब 12 बजे उसने दुकान में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था।
दुष्कर्म का आरोपी है 11वीं का छात्र
पुलिस के सामने जिस किशोर ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की बात कबूल की है वो 11वीं कक्षा का छात्र है। वहीं, पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस ने पीड़िता व आरोपी किशोर का मेडिकल परीक्षण करवाकर पलंदा मिलान के लिए मधुबन भेज दिया है। इसकी जांच लैब में की जाएगी और बाद में इसकी रिपोर्ट जिला पुलिस को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
महिला आयोग की टीम पहुंची दादरी
गैंगरेप मामले के तूल पकड़ने के बाद शुक्रवार दोपहर महिला आयोग की टीम दादरी पहुंची। आयोग सदस्या इंदु यादव ने पहले डीएसपी हेडक्वार्टर प्रदीप कुमार से महिला पुलिस थाने में बातचीत की तो इसके बाद पीड़िता के पिता से भी पूछताछ की। इस दौरान टीम ने जिला पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद टीम भिवानी पीड़िता से मिलने के लिए रवाना हो गई।
कॉल-डिटेल खंगालने पर किशोर का नाम आया सामने
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वीरवार को मामले दर्ज करते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने पीड़ित परिवार की कॉल डिटेल निकलवाई तो कुछ तथ्य हाथ लगे। छात्रा ने एक नंबर पर बात की हुई थी और जब इस मोबाइल नंबर की जांच की तो एक किशोर की छात्रा के साथ फोन पर बातचीत होने के तथ्य सामने आए। गिरफ्तारी योग्य सबूत हाथ लगने के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जब उससे पूछताछ की गई तो उसने सारी बात कबूल कर ली।
वर्जन::
पुलिस ने कॉल डिटेल सहित हाथ लगे सबूतों की जांच की तो गांव निवासी एक किशोर पर शक की सुई घूमी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उससे गहनता से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी ने बताया कि उसने ही छात्रा को बुलाया था और दुकान में उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर भी मामले की जांच अभी पुलिस कर रही है। गैंगरेप के आरोपियों को हमने क्लीन चिट नहीं दी है।