फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   4799 लोगों के मोाबइल में स्वच्छता एप डाउनलोड करा प्रदेश रोहतक सबसे आगे

4799 लोगों के मोाबइल में स्वच्छता एप डाउनलोड करा प्रदेश रोहतक सबसे आगे

Thu, 04 Jan 2018 02:29 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
4799 लोगों के मोाबइल में स्वच्छता एप डाउनलोड करा प्रदेश रोहतक सबसे आगे
4799 मोाबाइल में स्वच्छता एप डाउनलोड करा रोहतक प्रदेश में सबसे आगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
स्वच्छता सूची के टॉप 50 में जगह बनाने को लेकर रोहतक प्रदेश के दूसरे जिलों कहीं आगे है। पिछली स्वच्छता सर्वे में 200 के रेंक से भी दूर रहा रोहतक इस बार दौड़े में अव्वल आने की ओर अग्रसर है। यह हम नहीं सरकारी आंकड़ा बता रहा है। स्वच्छता अभियान के तहत सबसे साफ शहर बनने की दौड़ में रोहतक बुधवार शाम 4 बजे तक 4799 लोगों के मोबाइल में स्वच्छता एप डाउन करने के साथ प्रदेश का पहला जिला बन चुका है। लोग इस एप पर कचरे के ढेरों की शिकायत पर कर रहे हैं और शिकायतों का निपटारा भी किया जा रहा है। इससे लोगों को भी गंदगी से निजात मिलने लगी है।

निगम व प्रशासन ने कसी कमर
नगर निगम व जिला प्रशासन ने इस बारे स्वच्छता सूची में टॉप आने को लेकर कमर कसी हुई है। इसी कड़ी में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ स्वच्छता एप डाउनलोड कर इस्तेमाल करना सिखाया जा रहा है। इस काम में पूरी टीम लगी हुई है। प्रशासन लोगों को सफाई रखने के लिए भी प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन


सूखा व गीला कचरा अलग रखने की सलाह
निगम प्रशासन कचरे के उठान के साथ ही उसके सही निपटान को लेकर भी गंभीर है। इसी कड़ी में लोगों को सूखा व गीला कचरा अलग-अलग रखने की सलाह दी जा रही है। घरों से कचरा ले जाने वाले निगम के वाहनों में भी सूखा व गीला कचरा अलग रखने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही लोगों को अलग-अलग कड़ादान रखने की सलाह दी जा रही है। निगम प्रशासन भी जगह-जगह सूखे व गीले कचरे के लिए अलग कूड़ादान रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनाना है कचरा फ्री शहर
प्रशासन का प्रयास शहर को कचरा फ्री बनाना है। इसके लिए डंपिंग स्टेटशन खत्म किए जा रहे हैं। सड़कों, गलियों, पार्कों व अन्य जगह पड़े रहने वाले कचरे को समेटने की योजना बनाई गई है। इसके लिए घर से ही कचरा उठाया जाने लगा है। जल्दी ही निगम प्रशासन की टीम घर-घर से कचरा उठाएगी। इससे लोगों को बाहर कचरा नहीं फेंकना होगा।

लोगों से संवाद कर रहा निगम प्रशासन
स्वच्छता की कसौटी पर खरा उतरने के लिए निगम प्रशासन इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। इसी कड़ी में लोगों से संवाद किया जा रहा है। बुधवार को विकास भवन में संवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगाें को स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर निगम व जिला प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी जाने..

यूं तय होगी स्वच्छता श्रेणी
: 1400 अंक दस्तावेज
: 1400 अंक जनता की प्रतिक्रिया पर
: 1200 अंक टीम के आंकलन पर

स्वच्छता एप का प्रदेश का ब्यौरा
शहर संख्या
रोहतक 4799
अंबाला 111
बहादुरगढ़ 103
बरवाला 07
भिवानी 255
चरखी दादरी 85
एलनाबाद 32
फरीदाबाद 182
फतेहाबाद 97
गोहाना 27
गुड़गांव 898
हांसी 35
हिसार 840
होडल 13
झज्जर 88
जींद 297
कैथल 69
कलांवाली 07
करनाल 157
मंडी डबवाली 49
नारनौल 289
नारनौंद 72
नूह 05
पलवल 78
पंचकूला 397
पानीपत 275
रादौर 93
रैना 02
रेवाड़ी 251
सांपला 24
सिरसा 295
सोहना 03
सोनीपत 311
थानेसर 99
टोहाना 01
उकलाना 07
यमुनानगर 445

स्वच्छता अभियान के तहत शहर को साफ सुथरा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में निगम प्रशासन ने लोगों को जागरूक बनाने के साथ कचरे का बेहतर निपटान करने की तैयारी की है। इसके लिए लोगों से सूखा व गीला कचरा अलग रखने की अपील की जा रही है।
- केके वार्ष्णेय, डीटीपी, नगर निगम।

स्वच्छता अभियान को लेकर अलग-अलग आयोजन कराए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य जनता से सीधा संवाद करना है। स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक व अन्य आयोजन कराए जाएंगे।

- प्रदीप डागर, आयुक्त, नगर निगम।

स्वच्छता सूची में टॉपर बनना है। इसके लिए स्वच्छता एप डाउनलोड किया जा रहा है। प्रदेश में रोहतक जिला चार हजार से ज्यादा लोगों के मोबाइल फोन में यह एप डाउनलोड कर पहले नंबर पर है। इस पर शिकायतें आ रही हैं। इनका निपटान भी किया जा रहा है।
- अजय कुमार, एडीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed