फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हत्या का फॉलोअप

हत्या का फॉलोअप

Wed, 03 Jan 2018 02:41 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
हत्या का फॉलोअप
हत्यारे ने सोमवार की सुबह पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने वाले टैक्सी चालक तीन गोली मारकर की थी हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस का दावा है कि छेड़छाड़ के मामले में नामजद टैक्सी चालक की नए साल की रात हत्या करने वाले आरोपी प्रॉपर्टी डीलर का पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है। जबकि वारदात के दूसरे दिन भी आरोपी अपने घर पर ही मौजूद था। सूत्रों की मानें तो हत्यारे ने मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रही है। आईएमटी चौकी प्रभारी एसआई गोवर्धन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की थी। लेकिन वह घर से फरार मिला। जब परिजनों से बात की गई तो उन्होंने कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी देने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की लाइसेंसी रिवाल्वर भी उसी के पास है। इस कारण उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

बता दें कि छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गांव खेड़ीसाध निवासी टैक्सी चालक धर्मेंद्र अपने दोस्तों के साथ नववर्ष की तड़के पीड़िता केघर के आगे हुड़दंग मचा रहा था। उसने रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक कार की डिग्गी खोलकर म्यूजिक बजाया। पीड़िता के पति ने कई बार उसे चले जाने की बात कही, लेकिन धर्मेंद्र ने उसकी कोई बात नहीं सुनी। इसके बाद पीड़िता के पति प्रोपर्टी डीलर सत्यवान ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से धर्मेंद्र को तीन गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed