फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   तिलियार झील पर पुलिस ने जोड़ों से की पूछताछ, वकील भिड़ा

तिलियार झील पर पुलिस ने जोड़ों से की पूछताछ, वकील भिड़ा

Sat, 30 Dec 2017 02:18 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
तिलियार झील पर पुलिस ने जोड़ों से की पूछताछ, वकील भिड़ा
तिलियार झील पर पुलिस ने जोड़ों से की पूछताछ, वकील भिड़ा
विज्ञापन

- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रोहतक पुलिस का वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रोहतक पुलिस की एक टीम का तिलियार झील पर जोड़ों से पूछताछ करने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब पुलिस तिलियार झील पर एक युवक से पूछताछ कर रही थी तो यहां घूमने आया एक दिल्ली हाईकोर्ट का वकील निजता के मामले को लेकर पुलिस से भिड़ गया। पूरा मामला पुलिस के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में चला गया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर दोपहर को एक वीडियो वायरल हुआ। करीब तीन मिनट का इस वीडियो में तिलियार झील के अंदर पुलिस की विशेष टीम पहुंचती है। इनमें महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल है। यहां पर दीपक नाम का पुलिस कर्मचारी एक युवक को रोककर उससे मोबाइल नंबर और पता पूछकर डायरी में नोट करने लगा। इसी बीच पुलिस कर्मियों के पास दिल्ली हाईकोर्ट का वकील पहुंच जाता है। वकील पुलिस कर्मियों से पूछता है कि किस कानून के तहत युवकों से पूछताछ और उनकी डिटेल ली जा रही है। वकील पुलिस से पूछता है कि किस कानून के तहत मोबाइल नंबर लिया गया। फिर कहता है कि क्या युवक कोई अपराधी है। इसके बाद वकील निजता की बात को लेकर पुलिस कर्मियों से कानूनी अधिकारों को लेकर भिड़ जाता है। काफी देर तक पुलिस और वकील के बीच कहासुनी होती है। बाद में मामला शांत हो जाता है। इस मामले के बारे में पुलिस के उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। एसपी पंकज नैन मामले की जांच करवा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed