फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने दिया बुजुर्ग महिला को नया जीवन

बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने दिया बुजुर्ग महिला को नया जीवन

Sat, 30 Dec 2017 02:14 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने दिया बुजुर्ग महिला को नया जीवन
बेहतर देखभाल व उपचार करने के लिए स्टाफ को सराहा
विज्ञापन

फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के बर्न एंड प्लास्टिक विभाग ने एक बुजुर्ग महिला को नया जीवन दिया है। यही नहीं पूरे विभाग की मरीज और उसके परिजन तारीफ कर रहे हैं कि बेहतर देखभाल और उपचार करने के अच्छे तरीके के साथ डॉक्टरों तथा नर्सों का व्यवहार भी काबिले तारीफ है।

प्रवीण नांदल ने बताया उसकी 80 वर्षीय दादी आग से जल गई थी। उन्हें बुरी हालत में लाला श्याम लाल अति विशिष्ट चिकित्सा केंद्र के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग में दाखिल करवाया गया। इसमें उसकी दादी के दोनों हाथ, दोनों कंधे, दायां कूल्हा, चेहरा और दोनों कान बुरी तरहा जल चुके थे। उम्र के इस पड़ाव में उनकी हालत को देख कर नहीं लग रहा था कि उन्हें बचाया जा सकता है। लेकिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कुलदीप, डॉ. सुशील, डॉ. सुधांशु, वीना एवं उनके स्टाफ की कर्तव्यनिष्ठ और मृदुल स्वभाव ने मरीज के घाव भर दिए। किसी को महसूस ही नहीं हुआ कि वह घर में नहीं अस्पताल में अपने मरीज का उपचार करवा रहे हैं। रविंद्र ने जिस सेवाभाव से मरीज की मरहम पट्टी की उसका वह शुक्रगुजार रहेंगे। अब मरीज के सही होने पर जब अवकाश मिल रहा है तो उन्हें काफी खुशी हो रही है। वहीं संस्थान की नर्सिंग एसोसिएशन के प्रधान अशोक यादव ने बताया कि उनकी स्टाफ नर्सें बहुत ही मेहनत और लगन से अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। इसी का परिणाम है कि संस्थान में आने वाले मरीज स्टाफ के कार्य की तारीफ करते हैं। उन्होंने वार्ड 19 से डिस्चार्ज हुए मरीज के परिजनों की स्टाफ नर्सों की सराहना पर आभार जताया है। प्रधान ने स्टाफ नर्स विभाग से नर्सिंग सिस्टर वीणा अनेजा, वीनाक्षी मलिक, राजविंद्र कौर, रीनू, जसंविद्र, शीला, पुष्पा कुमारी के कार्य की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed